Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: दोपहर 12 बजे तक ‘धुरंधर 2’ हुई 29 करोड़ के पार, तीसरे दिन नोट छापने की मशीन बनी रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा कर लिया है. जबरदस्त चर्चा के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसकी बानगी ये है कि रिलीज के दो दिन में ही ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भी थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं.

धुरंधर 2′ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 2)
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की कमाई की हात करें तो

  •  ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सबसे पहले पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ जोड़े थे.
  • इसके बाद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए.
  • वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इसकी दो दिनों की भारत में नेट कमाई 226.27 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर 2′ के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. तीसरे दिन भी ये हर घंटे करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. बता दें कि  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने दोपहर 12 बजे तक 29.44 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी बंपर इजाफे की उम्मीद है.

‘धुरंधर 2’ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
पेड प्री व्यू (18 मार्च) 43 करोड़ 46.7%
पहला दिन (19 मार्च) 102.55 करोड़ 71.3%
दूसरा दिन (20 मार्च) 80.72 करोड़  62.6%
तीसरा दिन (21 मार्च) 29.44 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक) 66.7%
टोटल कलेक्शन 255.71 करोड़ (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े)  

‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 3 Occupancy)
‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 66.7 फीसदी दर्ज की जा रही है शाम के शोज और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.

वीकेंड तक 500 करोड़ का कलेक्शन तय
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतना बमफाड़ परफॉर्म कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म दिन गुजरने के साथ और ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर रही है और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये थिएटर्स में दर्शकों को ज्यादा संख्या में खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं अब ईद वीकेंड का फायदा भी इसे मिल रहा है.

इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तीसरे दिन इसने सुबह से ही धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी है जिसके चलते रात तक इसके 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय लग रहा है. वहीं रविरा को भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है, ट्रेड को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये अपने ओपनिंग वीकेंड पर 400-50 करोड़ बटोरकर इतिहास रच देगी. 
‘धुरंधर 2’ स्टार कास्ट
‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं बाकी कलकारों में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अपने रोल्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आदित्य धर ने निर्देशित की है. 

Leave a Comment