आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के 18 मार्च यानी आज से पेड प्रिव्यूज हैं. 19 मार्च से फिल्म रिलीज हो रही है. धुरंधर एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) में फिल्म ने सुनामी ला दी है. हर तरफ फिल्म के चर्चे हैं. कई थिएटर में धुरंधर फिल्म के टिकट के प्राइज भी आसमान छू रहे हैं. हालांकि, कुछ जगह के थिएटर्स में टिकट के दाम (Dhurandhar 2 Ticket Price) बहुत सस्ते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि सस्ते में टिकट किस शहर में मिल रहे हैं.
लखनऊ में यहां सबसे सस्ता टिकट
लखनऊ में प्रतिभा सिनेमा में टिकट के दाम सिर्फ 80 रुपये से शुरू हैं. पहला शो 9 बजे है, जहां टिकट फर्स्ट क्लास के टिकट 80 रुपये में, स्पेशल क्लास में 105 रुपये और बलकनी में टिकट 150 रुपये है.
वहीं नोवेलटी सिनेमा में टिकट के दाम 100 रुपये शुरू हैं और सबसे महंगी टिकट 400 रुपये की है. इस थिएटर में एक ही शो है सुबह 9 बजे. इसके अलावा शुभम सिनेमा में भी टिकट 80 रुपये से शुरू हैं और सबसे महंगी टिकट 180 रुपये की है.

पटना में टिकट के प्राइज
वहीं पटना की बात करें तो टिकट के प्राइज 120 रुपये से शुरू हो रहे हैं. कृष्णा टॉकीज पटना में टिकट के दाम 120 रुपये से शुरू हैं और सबसे महंगी टिकट 150 रुपये की है. इसके अलावा सुशील प्लाजा में एक शो है और इसका प्राइज 200 रुपये है. वहीं वीना थिएटर में टिकट का प्राइज 130 और 150 रुपये है.
सिटी सिने कैफे में टिकट का दाम 200 रुपये से शुरू है. वहीं डायना सिनेमा दानापुर एसी विद न्यू फुल स्क्रीन प्रोजेक्शन में टिकट 150 रुपये का है.


धुरंधर 2 के बारे में जाने सबकुछ
धुरंधर 2 को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स फिल्म में लीड रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर बहुत बज है. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया था. धुरंधर 2 दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है. इस फिल्म ने 1300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. अब धुरंधर 2 को लेकर भी फैंस को बहुत उम्मीदें हैं.