Dhurandhar 2 X Review: धुरंधर 2′ का दर्शकों का चल गया जादू, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही फिल्म की तारीफ, लोग बोले- ‘2000 करोड़ का करेगी कलेक्शन’

तीन महीने के इंतजार के बाद फाइनली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शो में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जिसके देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलका की एक और कहानी लिखने जा रही है. वहीं आज यानी 19 मार्च को ये पूरी तरह दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर इतना ज्यादा क्रेज है कि सुबह से ही थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लग गए हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है जिसके मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है.

धुरंधर 2 को कैसा है एक्स रिव्यू?
धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. फ़िल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं और इसकी एडवांस बुकिंग इस बात का पक्का सबूत है. जिन लोगों ने फ़िल्म के पेड प्रीव्यू देखे हैं, उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ़िल्म के बारे में अपने रिव्यू शेयर किए हैं. सभी ने एक सुर में डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ़ की है कि उन्होंने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है, और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी खूब सराहना की है. ‘धुरंधर 2’ को न सिर्फ़ भारत में, बल्कि विदेशों में भी खूब तारीफ़ मिल रही है.

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ” इंडस्ट्री हिट.” 

 

एक और ने लिखा, ” तो आखिरकार बॉलीवुड को अपनी पहली, एक ही दिन में 100 करोड़ और 1000 करोड़ की हिंदी नेट मूवी धुरंधर 2 मिल ही जाएगी.” 

 

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “धुरंधर द रिवेंज हाल के दिनों में देखी गई सबसे ज़्यादा हिंसक फ़िल्मों में से एक है. इसके कुछ सीन तो सचमुच परेशान कर देने वाले हैं. क्या फ़िल्म है, क्या अनुभव है. दूसरे हाफ़ के लिए सब तैयार धुरंधर 2.” 

 

एक ओर ने लिखा, ” धुरंधर 2 रिव्यू: “बेरहम, देशभक्ति से भरपूर और ज़बरदस्त” रेटिंग: 4/5, पैसे लेकर तारीफ़ करने वाले ‘चमचों’ को छोड़कर, हर जगह पॉज़िटिव रिव्यू मिल रहे हैं. 2000 करोड़ का कलेक्शन होने वाला है……!

 

कई और ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.

धुरंधर: द रिवेंज’ के बारे में
‘धुरंधर: द रिवेंज’, में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैकस्टोरी दिखाई गई है जो और गहराई तक ले जाती है. ये कहानी उस समय की है जब वह पहली फ़िल्म में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी नहीं बने थे बल्कि जसकीरत सिंह रंगी थे. इस फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी, गौरव गेरा और अन्य कलाकार ने भी अपने पुराने किरदारों में कमबैक किया है. 


Leave a Comment