IEW 2026: एनर्जी सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर बड़े कदम, दिग्गज कंपनियों के बीच कई ऐतिहासिक डील

इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के समापन चरणों में भारत की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों ने वैश्विक और घरेलू दिग्गजों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेंगे, बल्कि भविष्य के स्वच्छ ईंधन (Clean Fuel) और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित होंगे. भारत सरकार में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अहम जानकारी साझा की है. 

IndianOil और ENGIE: एशिया-पैसिफिक गैस मार्केट में बड़ी साझेदारी

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल (IOCL) और फ्रांसीसी कंपनी ENGIE ने LNG और गैस बाजार में रणनीतिक सहयोग के लिए हाथ मिलाया है. इसका उद्देश्य है कि यह साझेदारी एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में LNG और प्राकृतिक गैस ट्रेडिंग के नए अवसरों को तलाशेगी. इसका महतब यह है कि इससे इंडियन ऑयल की पूरी गैस वैल्यू चेन में पकड़ मजबूत होगी.

LNG क्षेत्र में त्रिपक्षीय गठबंधन (OIL, NRL और TotalEnergies)

इनके अलावा, ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नुमालीगढ़ रिफाइनरी (NRL) और वैश्विक ऊर्जा दिग्गज TotalEnergies के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है. इसका उद्देश्य है कि तीनों कंपनियां मिलकर LNG मार्केट के ज्ञान को साझा करेंगी और लंबे समय के लिए LNG सोर्सिंग और रिगैसिफिकेशन के विकल्पों पर काम करेंगी.

HPCL और Thermax: नई ऊर्जा तकनीकों का स्वदेशी विकास

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और Thermax Limited ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान के लिए समझौता किया है. इसका तकनीकी फोकस है कि दोनों कंपनियां मिलकर HP AEM इलेक्ट्रोलाइजर्स, कार्बन कैप्चर (CO2 Capture) समाधान और बायो-पायरोलिसिस ऑयल प्रोसेसिंग जैसी उभरती तकनीकों का व्यावसायीकरण (Commercialization) करेंगी.

BPCL की ग्रीन लॉजिस्टिक्स पहल: ट्रकों में डीजल की जगह LNG

भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने लॉजिस्टिक्स दिग्गजों DHL और Delhivery के साथ एक अनोखा समझौता किया है. इसका क्लीन फ्यूल ट्रांजिशन के तहत इन कंपनियों के डीजल ट्रकों (Fleets) को LNG में बदला जाएगा.

इसके नेटवर्क विकास के तहत  BPCL रणनीतिक स्थानों पर LNG स्टेशन स्थापित करेगी ताकि भारी वाहनों के लिए LNG एक व्यावहारिक और किफायती ईंधन बन सके.

बायो-फ्यूल में क्रांति: ओडिशा में लगेगा ‘Bio-IBA’ प्लांट

BPCL और Praj Industries ने ओडिशा की बरगढ़ रिफाइनरी में Bio-IBA (एक प्रकार का उन्नत नवीकरणीय ईंधन) का कमर्शियल डिमॉन्स्ट्रेशन प्लांट लगाने की घोषणा की है. इसकी खासियत है कि इस बायो-फ्यूल को बिना किसी बड़े बदलाव के सीधे मौजूदा डीजल इंफ्रास्ट्रक्चर में मिलाया (Blend) जा सकता है, जो कार्बन उत्सर्जन कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

Leave a Comment