Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करण का चल रहा है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? तुलसी और मिहिर की जिंदगी में आएगा तूफान

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक देखने को मिला कि तुलसी ने शांति निकेतन में वापसी कर ली है. लेकिन, वो अपने बच्चों की जिंदगी में परेशानियों को देख काफी दुखी है. शो में देखने को मिला कि नंदिनी और करण के रिश्ते में अभी सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है.

तुलसी इन सबके बारे में मिहिर को बताती है. मिहिर से तुलसी कहती है कि करण और नंदिनी के बीच लड़ाई इंडिया और अमेरिका में रहने को लेकर नहीं है, बल्कि कोई और ही बात है. तुलसी की बातों को सुनने के बाद मिहिर अपनी बहू नंदिनी के पास जाने वाला होता है.

मिहिर-तुलसी करते हैं नंदिनी और करण से बात

तभी तुलसी उसे रोक लेती है. वो कहती है कि उन दोनों से बात करने का ये राइट टाइम नहीं है. दूसरी तरफ तुलसी मुन्नी की मुंह दिखाई की रस्म करती है.उसी दौरान करण को मिहिर बात करने के लिए लेकर जाता है. वहीं, नंदिनी को तुलसी भी अपने साथ लेकर जाती है.

करण से मिहिर कहता है कि तुम लोग तलाक ले रहे हो. करण इसके जवाब में कहता है कि दोनों के बीच तलाक को लेकर कोई बात नहीं हुई है. कऱण से मिहिर कहता है कि तुलसी ने उनकी बातें सुन ली है. नंदिनी से जब तुलसी पूछती है कि आखिर परेशानी क्या है. तो नंदिनी कहती है कि दोनों के बीच सिर्फ भारत में रहने को लेकर समस्या चल रही है.

तुलसी कहती है कि तुम इतनी सी बात के लिए तलाक तो कभी नहीं लोगी. तुलसी के बार-बार पूछने पर नंदिनी उसे सच बताने ही वाली होती है, तभी वहां कोई आ जाता है. शो देखने वालों को ऐसा लग रहा है कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है इसी वजह से नंदिनी और उसकी लड़ाई हो रही है.

ये भी पढ़ें:-‘धुरंधर 2’ के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो

Leave a Comment