Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी की हत्या करवाएगा ये शख्स, परी को होगा अपने पहले पति से प्यार

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में आए दिन नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. महज कुछ दिनों में ही परी का तलाक भी हो गया. अब परी और उसके पहले पति के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही है. वहीं, तुलसी भी अब करोड़पति बनने की राह पर निकल पड़ी है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक आपने देखा तुलसी के संग काम करने के लिए मिहिर चालाकी करता है. पहले तो वो तुलसी के संग काम करने से इंकार कर देता है. उसके बाद ऋतिक नॉयना के काम भरेगा, जिसके बाद वो खुद मिहिर को तुलसी के संग काम करने के लिए कहेगी.

रणविजय रचेगा साजिश

दूसरी तरफ रणविजय का पारा हाई होने वाला है. इसी बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आप देखेंगे कि बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तुलसी की जिंदगी में तूफान आ जाएगा. क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय अपने दोस्त से कहने वाला है कि वो तुलसी की कार का ब्रेक फेल कर दे ताकि साड़ी का ऑर्डर पूरा ना हो पाए.

और तुलसी कार में गणेश भगवान की मूर्ति रखने वाले हैं. तुलसी को मिहिर इस दौरान धन्यवाद करेगा. मिहिर कहता है कि तुलसी हमेशा उसे मुसीबत से बचा लेती है.मिहिर बारिश में कार चलाता है और उसे पता भी नहीं होता है कि उसकी कार के ब्रेक फेल हो चुके हैं.

इस बात को जानकर मिहिर घबरा जाएगा. रणविजय की वजह से मिहिर का एक्सीडेंट हो जाएगा. रणविजय को लगेगा कि तुलसी मर जाएगी अब. लेकिन, तुलसी की बला को मिहिर अपने सिप पर लेने वाला है.वहीं, तुलसी को बार-बार मिहिर की याद आने वाली है. तुलसी को इसी बीच मिहिर के एक्सीडेंट की खबर मिलेगी. बिना देर किए तुलसी अस्पताल जाएगी. मिहिर के एक्सीडेंट के बाद तुलसी शांति निकेतन में वापसी करेगी. वो घर पहुंचकर सारे बागड़ोर अपने हाथों में लेने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: अनुपमा के आगे नाक रगड़ेगी मोटी बा, अनुज की शो में होगी वापसी!

Leave a Comment