स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों कई ट्वविस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. शो में एक साथ कई कहानी दिखाई जा रही है. जल्द ही शो में देखने को मिलेगा कि गौतम ही अपने पेरेंट्स को एक साथ लेकर आएगा. तुलसी को गौतम वो सच बताएगा जिसे नॉयना ने छह साल से छिपाकर रखा है.
गौतम कहता है कि नॉयना ने छह साल पहले झूठ बोला था, जिसकी सजा पापा को मिली. मिहिर भी तुलसी के पास जाने वाला है. तुलसी से मिहिर भी कहता है कि उस रात उसके और नॉयना के बीच कुछ नहीं हुआ था. नॉयना की इस हरकत के बारे में जानकर तुलसी हैरान हो जाएगी.
दऱअसल, गौतम ने उस वीडियो को देख लिया है, जिसमें नॉयना अपनी बहन से बात करती है और कहती है कि उसके और मिहिर के बीच कुछ भी नहीं हुआ है.वीडियो को देखने के बाद गौतम कहता है कि ये सच मां को बतानी पड़ेगी. दूसरी तरफ कोई उसी वीडियो को भेजकर नॉयना को ब्लैकमेल करता है.
नॉयना को है खतरनाक बीमारी
रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि नॉयना को ब्लैकमेल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी की भांजी मिताली है. उसी ने अपनी मां और मासी की बातों को रिकॉर्ड किया है. रणविजय इस पूरे प्लानिंग में उसकी हेल्प कर रहा है. नॉयना किसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है.
लेकिन, उसे अपनी बीमारी की चिंता नहीं है. उसे सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि तुलसी ने तलाक के लिए हामी भर दी है. हालांकि, मिहिर बहुत दुखी हो चुका है. वो तुलसी से मिलता है और कहता है कि उसने अभी तलाक के लिए हां क्यों कहा.
इतना ही नहीं वो तुलसी से कहता है कि अभी तलाक ना ले. मिहिर कहता है कि उसे कोई पंडित जी मिले थे और वो कह रहे थे कि अभी तलाक के लिए वक्त अच्छा नहीं है. ऐसे में तुलसी कहती है कि शादी के लिए मुहूर्त देखा जाता है, तलाक के लिए नहीं.
ये भी पढ़ें:-‘लाफ्टर शेफ’ में अंकिता लोखंडे अपनी ‘बेटी’ संग पहुंची, दो साल पहले लिया था गोद