पेट्रोलियम सेक्रेटरी ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कई चीजों को इंप्लीमेंट करने को कहा है. नॉन-डोमेस्टिक LPG का आवंटन प्री-क्राइसिस स्तर के 70% तक सीमित किया गया है. यानि कमर्शियल एलपीजी की लिमिट बढ़कर 70 फीसदी कर दी गई है. इसके अलावा अतिरिक्त LPG आवंटन केवल कुछ चुनिंदा उद्योगों को दिया जाएगा, जिनमें स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डाई/केमिकल और प्लास्टिक शामिल हैं. ये उद्योग आवश्यक क्षेत्रों को सपोर्ट करते हैं.