Saturday Box Office: शनिवार को ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, इस इंग्लिश फिल्म को पसंद कर रहे फैंस, जानें कमाई

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

‘धुरंधर 2’ तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही रही है. वहीं साउथ की भी कई फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शनिवार को भी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस धमाका किया. आइए जानते हैं शनिवार को कौनसी फिल्म आगे निकली.

‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. फिल्म ने शनिवार को 25.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 28.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 985.02 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. वहीं रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं.

प्रोजेक्ट हेल मेरी
Sacnilk के मुताबिक, शनिवार को फिल्म प्रेजेक्ट हेल मेरी ने शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने 4.4 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 40.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है. फिल्म में रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं. फिल्म को पसंद किया जा रहा है.

यूथ
फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने शनिवार को 1.92 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 28.5 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. यूथ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 46.39 करोड़ की कमाई कर ली है.

थाई किझावी
फिल्म को रिलीज हुई 37 दिन हो गए हैं. इस फिल्म ने अपनी स्टोरीलाइन से धमाका कर दिया. फिल्म ने टोटल 62.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है. शनिवार को फिल्म ने 14 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

उस्ताद भगत सिंह
पवन कल्याण की फिल्म ने टोटल 71.56 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम हो रहा है. शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 3 लाख की कमाई की. वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 12 लाख कमाए थे. इस फिल्म को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें थीं, शुरू में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन भी किया. लेकिन फिर धीरे-धीरे फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली.

Leave a Comment