कलर्स चैनल पर जल्द ही एक नए रिएलिटी शो का आगाज होने वाला है, जिसका नाम ‘द 50’ है. हालांकि, इस न्यू रिएलिटी शो का कॉन्सेप्ट क्या होगा, इसके बारे में फैंस के लिए अभी अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है.
करण पटेल,दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दे दी है कि वो शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. अब हाल ही में शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट सामने आई है. चलिए जानते हैं ‘द 50’ में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे…
ये 29 हैं कंफर्म कंटेस्टेंटे्स
‘द 50’ नाम के पेज ने अपने एक्स अकाउंट पर 50 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट शेयर कर दी है.आपको बता दें इस लिस्ट में जिन 50 सेलेब्स के नाम हैं, उनमें मोनालिसा ठाकुर, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, चाय विद अहमद, रूद्र राणा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, लवकेश कटारिया, प्रिंस नरूला, लक्ष्य कौशनक, रजत दलाल, हर्ष अरोड़ा, रुषाली यादव, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, बसीर अली, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अविनाश मिश्रा, प्रतीक सेजपाल, निक्की तंबोली, उर्फी जावेद और उर्वशी ढोलकिया शामिल हैं.
अभी 29 सेलेब्स के नाम से पर्दा हटा है बाकी 21 लोगों के नाम से पर्दा हटना अभी बाकी है. इस शो में टीवी के पॉपुलर सेलेब्स के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे और कई इंफ्लुएंसर्स भी दिखाई देने वाले हैं.आपको बता दें कि द 50 जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 1 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा.
The 50 show contestant –
1) Karan Patel (Tv star)
2) Mr Faisu (TikToker)
3) Divya Agarwal (Tv Actress)
4) Monalisa (Actress)
5) Vikrant Singh (Monalisa husband)
6) Shiny Doshi (Tv actress)
7) Dushyant Kukreja (YouTuber
8) Chai with Ahmed (Dubai Creator)
9) Rudra Rana (model)
10)… pic.twitter.com/NfNFSBuZCU— The 50 Khabri (@the50khabri) January 22, 2026
मालूम हो अजय देवगन खुद इस गेम शो का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी शो का असली होस्ट कौन होने वाला है मेकर्स ने इस पर पूरी तरह से सस्पेंस कायम किया हुआ है. कंटेस्टेंट्स को इस शो में स्ट्रेटेजी के तहत गेम खेलना होगा और अपना सर्वाइवल करना होगा.
आपको बता दें द 50 इंटरनेशनल शो लॉस 50 का इंडियन एडेप्शन है, जिसमें 50 सेलेब्स एक महल में एक ही साथ रहने वाले हैं. इस रिएलिटी शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में हुई है, वहीं, रॉयल सेट भी तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें:-‘मैं उस वक्त को बहुत..’ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में होगी सोनू की वापसी? खुद कही ये बात