टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गया है. कई हफ्तों तक जबरदस्त टास्क और ड्रामा के बाद आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ ये सफर अब सिर्फ 5 मजबूत खिलाड़ियों तक रह गया है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा और पहले सीजन का विजेता बनेगा.
कब और कहां देख पाएंगे शो
- ‘द 50’ ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर रविवार, 22 मार्च को होने जा रहा है.
- दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे लाइव देख सकते हैं.
- वहीं टीवी पर ये कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा.
कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
विनिंग प्राइज की बात करें तो ‘द 50’ की ऑफिशियल रिपोर्ट्स के मुताबिक विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इसके अलावा विनर के एक फैन को भी 50 लाख रुपये से हिस्सा मिलेगा.
शो में हैं टॉप 12 कंटेस्टेंट
बता दें, शो में अभी 12 टॉप कंटेस्टेंट हैं, जो विनर बनने की रेस में शामिल हैं. इनमें प्रिंस नरूला, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), रजत दलाल, शिव ठाकरे, इम्मोर्टल काका (रविंदर सिंह), कृष्णा श्रॉफ, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी, अर्चना गौतम, विक्रांत सिंह और नेहल चुडासमा के नाम शामिल हैं.
इन टॉप 4 कंटेस्टेंट के बीच में होगा मुकाबला
आज का एपिसोड गेम को पूरी तरह पलटने वाला है, क्योंकि इसके बाद सिर्फ टॉप 4 ही बचेंगे. खबरों की मानें तो शिव, फैजू, रजत और काका फाइनल में जगह बना सकते हैं. वहीं चर्चा ये भी है कि प्रिंस ने अपना फिनाले टिकिट शिव को दे दिया था, जिससे उनका सफर और आसान हो गया. अब देखना है कि आखिरी बाजी कौन मारता है.
कौन बनेगा पहले सीजन का विनर
सोशल मीडिया पर इन दिनों शो के विनर को लेकर खूब चर्चा हो रही है. फैंस के बीच ट्रॉफी की रेस में सबसे कड़ी टक्कर शिव ठाकरे और फैसल शेख के बीच मानी जा रही है. कई यूजर्स का कहना है कि फिनाले में शिव का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
फैंस लगातार अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं. कुछ लोग शिव की स्ट्रैटेजी और लगातार अच्छे प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि वो आसानी से बाकी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ सकते हैं.
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने तो शिव ठाकरे को पहले ही विनर घोषित कर दिया है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फैसल शेख रनर-अप रह सकते हैं.
🚨 The 50 Finale Update🚨
Winner – Shiv Thakare
1st Runner-Up – Mr Faisu
2nd Runner-Up – Krishna Shroff
Kaka finishes at 4th position
Rajat Dalal secures 5th position#The50 #ShivThakare #MrFaisu #KrishnaShroff #RajatDalal— The 50 Khabri (@the50khabri) February 19, 2026
हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में असली नतीजा ग्रैंड फिनाले में ही सामने आएगा.