इस फ्राइडे थिएटर में एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका हुआ है. क्योकि आज यानी 6 फरवरी को वध 2 से लेकर कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर, हर जॉनर के फैंस को कुछ नया देखने को मिला. आइए देखते है आज कौन कौन सी फिल्में थिएटर में धमाल मचाने वाली हैं.
वध 2
वध 2 एक हिंदी क्राइम थ्रिलर है और 2022 की फिल्म वध का स्पिरिचुअल सीक्वल है. जस्पल सिंह संधू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक इंटेंस कहानी और दमदार अभिनय का वादा करती है और 6 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है.

भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन
शशांक बाली के निर्देशल में बनी यह एक कॉमेडी एंटरटेनर टीवी के लोकप्रिय किरदारों को बड़े पर्दे पर लेकर आता है. रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे, आशिफ़ शेख, रवि किशन और अन्य कलाकारों के साथ फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में हुई है.

पारो पिनाकी की कहानी
रुद्र जादौन निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा एशिता सिंह और संजय बिश्नोई के नेतृत्व में तैयार किया गया है. सेराफिटी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म प्यार और जज्बातों की पड़ताल करती है और 6 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई है.

हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण निर्देशित यह हॉरर थ्रिलर महाकाक्षय चक्रवर्ती, गौरव बाजपेई और श्रुति प्रकाश के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. फिल्म में डरावने पलों की भरमार है और यह 6 फरवरी को रिलीज हुई है.

यूफोरिया
गुनसेकर निर्देशित यह युवा-केंद्रित सोशल ड्रामा ड्रग कल्चर और इसके युवाओं पर असर को दिखाता है. भूमिका चावला और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 6 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है.
