टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसा हो भी क्यों ना,क्योंकि उन्हें ये जानना होता है कि उनका फेवरेट शो इस हफ्ते किस नंबर पर चल रहा है. ऐसे में एक बार फिर से इस हफ्ते ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन, इस बार लिस्ट को देख आपको थोड़ा झटका लगने वाला है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए इस हफ्ते की टीआरपी पर डालते हैं एक नजर…
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक बार फिर नंबर 1 के पोजिशन पर वापसी कर ली है. इस शो को 2.2 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पोजिशन मिला है.
अनुपमा
रुपाली गांगुली के शो अनुपमा को दर्शक खूब पसंद करते हैं. इन दिनों शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. ऐसे में 2.2 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर आ गया है.
नागिन 7
प्रियंका चाहर चौधरी का शो नागिन 7 पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर था. लेकिन इस बार 2.1 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पर पहुंच गया है. इस बार शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है.
तुम से तुम तक
शरद केलकर का शो तुम से तुम तक दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इस शो ने 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है.
लाफ्टर शेफ 3
लाफ्टर शेफ 3 भी इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. कई टीवी के पॉपुलर सेलेब्स इस शो में नजर आते हैं. इस शो ने 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है.
जानें टॉप 10 शोज का हाल
वसुधा सीरियल को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि 1.8 रेटिंग के साथ इस शो ने टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. गंगा माई की बेटियां को 1.8 रेटिंग हासिल हुआ है और ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर सात पर है. उड़ने की आशा 1.7 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है को 1.6 रेटिंग मिली है और ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 9 पर है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 1.6 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 10 पर है.