Video:कृष्णा अभिषेक ने करवाया अंकिता लोखंडे को रिप्लेस? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

लाफ्टर शेफ का तीसरा सीजन देखने को मिल रहा है. इससे पहले शो के दो और सीजन आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस शो में कंटेस्टेंट्स को कूकिंग के साथ-साथ कॉमेडी करते हुए भी देखा जाता है.शो की यही यूएसपी दर्शकों का दिल जीत लेती है.

शो में अंकिता लोखंडे और कृष्णा अभिषेक के बीच देवर-भाभी का रिश्ता देखने को मिलता है. ऐसे में दोनों एक-दूसरे के संग खूब मस्ती और मजाक करते दिखाई देते हैं. शो में कृष्णा अपनी भौजी अंकिता लोखंडे की खूब टांग खिंचाई करते हुए नजर आते हैं.

कृष्णा अभिषेक ने की अंकिता लोखंडेक की टांग खिंचाई

एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है.इस प्रोमो में एक सरप्राइज एंट्री को भी दिखाया गया है.लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि अंकिता अचानक से जमीन पर बैठ जाती हैं.

उन्हें देख कृष्णा अभिषेक कहते हैं,’भौजी की नस पे नस चढ़ गई है तो वो शूट नहीं कर पा रही हैं. तो रिप्लेसमेंट का अब टाइम आ गया है.’इस बात को सुनकर अंकिता खूब हंसती हैं और कहती है,’करके के दिखाए कोई, मैं मान जाऊंगी.’

इसी बीच शो में देबिना बनर्जी सरप्राइज एंट्री करती हैं.उन्हें देख सभी कंटेस्टेंट खुश हो जाते हैं, लेकिन अंकिता हैरान रह जाती हैं. उसके बाद अंकिता को सभी कंटेस्टेंट मिलकर गेट के पास लेकर जाते हैं. उसके बाद कृष्णा उन्हें बाहर भेज देते हैं.

कृष्णा इस दौरान गाना गाते हैं,’आप हमें कहती थीं ना आ आ आ आ..अब हम कहेंगे जा जा..’इस बात को सुन सभी कंटेस्टेंट खूब हंसते हैं.उसके बाद अंकिता जो रिएक्शन देती हैं, वो बहुत ही फनी होता है. दूसरी तरफ उनके पति विकी जैन भी उन्हें बॉय करते हुए नजर आते हैं. शो का ये लेटेस्ट प्रोमो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं अंकिता और कृष्णा अभिषेक की बॉन्डिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है.

ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन की वेडिंग तस्वीरें हुईं वायरल, जानें कौन हैं दिशा वकानी के पति


Leave a Comment