Video: निरहुआ के सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ पर झूमकर नाचीं तान्या मित्तल, जबरदस्त एक्सप्रेशंस देख फैंस हार बैठे दिल

बिग बॉस सीजन 19 को खत्म हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में छाए हुए हैं.कोई नए प्रोजेक्ट में बीजी नजर आ रहा है, तो कोई पार्टी करता दिख जाता है. लेकिन, तान्या मित्तल इन सभी में एकदम अलग हैं.

उन्हें ये अच्छे से पता है कि फैंस को कैसे एंटरटेन किया जाता है.अब हाल ही में तान्या ने भोजपुरी फैंस को तगड़ा सरप्राइज दे दिया है.दरअसल, उन्होंने भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने पर जमकर डांस किया है.

फैंस तान्या की कर रहे हैं जमकर तारीफ

तान्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मरून कलर सड़िया पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं तान्या ने मरून कलर की साड़ी भी पहन रखी है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं.तान्या के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

यूपी, बिहार के फैंस तो तान्या के एक्सप्रेशंस के कायल हो गए हैं.एक्ट्रेस की तारफी करते हुए एक फैन ने लिखा,’बिहार से आपको बोरा भरकर प्यार भेज रहे हैं’.दूसरे यूजर ने लिखा,’भोजपुरी में कुछ आने वाला है क्या.वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा-तान्या ने तो भोजपुरी में भी धमाल मचाकर रख दिया.

तान्या जब बिग बॉस के घर में थीं, तब वो अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई देती थीं. हालांकि, वहां मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स को तान्या की ये बातें हजम नहीं होती थीं. उस दौरान तान्या को लोगों ने नकली तक का टैग दे दिया था.

Video: निरहुआ के सॉन्ग 'मरून कलर सड़िया' पर झूमकर नाचीं तान्या मित्तल, जबरदस्त एक्सप्रेशंस देख फैंस हार बैठे दिल

हालांकि, तान्या ने बाद में सबका दिल जीत दिया और टॉप 4 में अपनी जगह बनाई. बिग बॉस 19 की वो तीसरी रनर-अप बनी थीं.तान्या मित्तल बेशक शो की विनर नहीं बन पाई हों, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया.इसी वजह से एकता कपूर ने भी उन्हें अपने सीरियल में रोल ऑफर कर दिया.

ये भी पढ़ें:-बेटी निसा संग काजोल से लेकर भूमि की बहन समीक्षा तक, अनंत अंबानी के ग्रैंड बर्थडे बैश के लिए जामनगर पहुंच रहे तमाम सेलेब्स

 


Leave a Comment