अक्षय कुमार के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ से सामने आया सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक, स्टाइलिश अंदाज में दिखे एक्टर

मल्टी-स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में बनी हुई है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच हाल ही में फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था. अब सुनील शेट्टी का भी पहला लुक सामने आया है. ये कल्ट-क्लासिक ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो अपनी शानदार कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा के लिए जानी जाती है.

सुनील शेट्टी ने शेयर किया फर्स्ट लुक पोस्टर

सुनील शेट्टी भी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का अहम हिस्सा हैं. ऐसे में उन्होंने ने ही इंस्टाग्राम पर अपना पहला लुक शेयर किया है. फोटो में सुनील शेट्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. गहरे रंग का सूट पहने हुए एक्टर हाथों में काला चश्मा लेकर शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं, फोटो का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अभिनेता कॉन्फिडेंस के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो पोस्ट कर एक्टर ने लिखा, इस जंगल में…अफरातफरी ही ड्रेस कोड है.

ये भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ नहीं बनी आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, यहां चेक करें एक्टर की टॉप 10 ओपनर की लिस्ट

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’?

‘वेलकम टू द जंगल,’ अफरातफरी 26 जून से शुरू होगी. सुनील शेट्टी की पोस्ट ने उनके फैंस के बीच काफी उत्साह जगा दिया है. एक्टर राहुल देव समेत कई आर्टिस्ट ने कमेंट सेक्शन पर रिएक्ट भी किया है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसमें सुनील के साथ कई शानदार आर्टिस्ट भी नजर आएंगे.

वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की नोकझोंक एक बार फिर उसी कॉमिक अंदाज में देखने को मिलेगी. शुक्रवार को ही फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया है क्योंकि इसमें सुनील शेट्टी और अक्षय के साथ रवीना भी नजर आईं. हालांकि, फिल्म में रवीना की कोई खास झलक देखने को नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें: ‘सरनेम से जज किया जाता है’, आरजे महवश के दिल के बेहद करीब है सीरीज ‘सतरंगी’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

बड़ी स्टार कास्ट की फिल्म

बता दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है. इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


Leave a Comment