‘अनुपमा’ से मिली पॉपुलैरिटी बनी निधि शाह के लिए मुसीबत? एक्ट्रेस ने कहा-‘कहीं न कहीं वो..’

टीवी एक्ट्रेस निधि शाह को उनके रियल नेम से कम बल्कि अनुपमा की किंजल के तौर पर ज्यादा जाना जाता है. लेकिन, इस पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके बारे में एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलकर बात की है.

एक्ट्रेस के अनुसार टीवी सीरियल्स से मिलने वाली पॉपुलैरिटी कभी-कभी मौकों को बढ़ाती नहीं है, बल्कि उन्हें सीमित कर देती है. इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में निधि शाह ने कहा,’ कभी-कभी जब आप ऑडिशन देते हैं या किसी किसी कैरेक्टर के लिए कंसिडर किए जाते हैं तो उन्हें लगता है कि आप उस रोल के लिए बहुत ज्यादा जाने-पहचाने या फेमस हैं.’

एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात करते हुए आगे कहा,’ कास्ट करने वाले लोग कहते हैं, टीवी पर उन्हें एक खास तरह के कैरेक्टर में देखा जा चुका है. इसलिए हम इनकी कास्टिंग नहीं कर सकते हैं. हमें कुछ अलग चाहिए, कोई ऐसा जो एक्सपीरियंस्ड हो लेकर बहुत ज्यादा फेमस ना हो.’ तो हां, कहीं न कहीं ऐसा होता है.’

ये भी पढ़ें:-शादीशुदा होते हुए भी गौरव खन्ना ने अनुपमा की किंजल संग चलाया अफेयर? निधि शाह ने खुद बताई सच्चाई

निधि ने ये भी बताया कि टीवी इंडस्ट्री के साथ यही दिक्कत है कि आप अगर किसी एक कैरेक्टर से जुड़ गए तो उससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है. निधि शाह ने ये भी कहा कि अनुपमा ने उन्हें एक पहचान और मजबूत फैन बेस दिया है. लेकिन कास्टिंग टीम्स के बीच उनको लेकर एक अलग तरह का विचार बन गया है कि वो अलग तरह के रोल्स में फिट नहीं बैठ पाएंगी.

आपको बता दें निधि शाह शो अनुपमा से निधि शाह शुरुआत से जुड़ी रहीं. लेकिन, लगभग डेढ़ से दो साल पहले उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया. निधि के शो छोड़ने के पीछे कई वजहें बताई गईं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि रुपाली गांगुली संग अनबन की वजह से निधि ने ये शो छोड़ा. इस बात को कई बार इनडायरेक्ट तरीके से निधि ने भी स्वीकार किया. तो वहीं कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि निधि अपनी उम्र के बच्चों की मां नहीं बनना चाहतीं. इसलिए शो छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें:-‘थोड़ी बहुत नोकझोंक..’ रुपाली गांगुली संग निधि शाह की होती थी लड़ाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Leave a Comment