आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने इस दौरान मीडिया और फैंस के सामने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की बात कबूली थी. गौरी पहले से ही एक बच्चे की मां हैं और आमिर खान ने दो शादियां की है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. आमिर ने आखिर तीसरी बार अपने रिलेशनशिप को परफेक्ट बना ही लिया. इस बात को हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद कबूला है.
‘मुझे उनके साथ शांति मिलती है’
दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप और दोनों एक्स पत्नियों किरण राव-रीना दत्ता के साथ रिश्ते पर बात की. उन्होंने इस बातचीत में बताया, ‘मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैं गौरी से मिला और हमने साथ में अपनी रिलेशनशिप की शुरुआत की. वो कमाल की हैं. मुझे उनके साथ शांति मिलती है.’
मैं अब जाकर मुकम्मल हुआ हूं- आमिर खान
आमिर खान आगे अपनी दोनों एक्स वाइफ को लेकर कहते हैं, ‘जबकि मेरा मेरी दोनों एक्स पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी रिश्ता काफी गहरा रहा. लेकिन कुछ चीजें रहीं, जो काम नहीं कीं. जब मुझसे पूछा जाता है तो मैं अपनी खुशकिस्मती मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं. हम दोनों साथ में बेहद खुश हैं. मुझे लगता है कि मैं अब जाकर मुकम्मल हुआ हूं.’

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर मई में लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होंगी 13 फिल्मों और सीरीज
लाइफ की गलतियों पर बोले आमिर खान
इसके साथ ही आमिर खान ने अपनी लाइफ की गलतियों को सुधार करने के बारे में भी बात की और कहा, ‘मैं जैसा हूं वैसा ही हूं. हर इंसान अपनी लाइफ में गलती करता है. कोई भी परफेक्ट नहीं होता है. अगर आप अपनी गलतियों को समझते हैं और स्वीकार कर लेते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप छोटे हो. मैं अपनी जिंदगी और गलतियों से सीखने की कोशिश कर रहा हूं. मैं एक इंसान और एक्टर के तौर पर बढ़ रहा हूं. ‘
रिश्ते को अहमियत दे रहे आमिर खान
इतना ही नहीं, आमिर खान ने कहा कि वह अपनी गलतियों को सुधार रहे हैं. वह कहते हैं, ‘मेरी एक गलती है, जिसे मैंने सुधारना शुरू कर दिया है. मैंने अपने प्रियजनों और रिश्तों समय ना देने की गलती की है. मैं 30-35 सालों तक केवल काम और भिनय में बिजी रहा. मैं कोविड महामारी काम नहीं कर पा रहा था. तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत कुछ खो दिया है और यह समय दोबारा नहीं आएगा. फिर मैंने अपनी जिंदगी में बदलाव करने के बारे में सोचा और अब मैं अपने रिलेशनशिप को ज्यादा टाइम देता हूं.’
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की सुनामी, 2 फिल्मों ने ही किया 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
सलमान खान ने कसा था तंज
आमिर खान के गर्लफ्रेंड का खुलासा करने के बाद सलमान खान को उनके मजे लेते हुए देखा गया था. कपिल शर्मा शो में ‘भाईजान’ ने शिरकत की थी और इस दौरान कपिल ने उनसे सवाल किया था कि वो शादी कर नहीं रहे और आमिर खान रुक नहीं रहे. इस पर सलमान ने उन्हें मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘वह जब तक अपनी रिलेशनशिप को परफेक्ट नहीं बना लेगा रुकेगा नहीं.’ इसके बाद वह जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे था. हालांकि, आमिर ने अब क्लियर कर दिया है कि वह गौरी के साथ खुश हैं.