टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक माने जाने वाले सुधांशु पांडे का मानना है कि ग्रे और नेगेटिव कैरेक्टर में बहुत कुछ क्रिएटिव होता है करने के लिए, जो सीधे-सादे कैरेक्टर में अक्सर देखने को नहीं मिलता है. सु
धांशु पांडे ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,’एक नेगेटिव किरदार में हमेशा बहुत कुछ करने को होता है.क्योंकि जाहिर है कि ऐसे कैरेक्टर में पहले से सबकुछ तय नहीं होता है. आप बहुत कुछ कर सकते हैं. आप अलग-अलग मानसिकता में ढल सकते हैं. आप सनकी हो सकते हैं, आप अपनी बॉडी लैंग्वेज बदल सकते हैं. अपने बोलने का तरीका बदल सकते हैं.ऐसे कैरेक्टर में काफी ज्यादा स्कोप होता है.’
सुधांशु पांडे ने लाइफ के बुरे फेज को किया याद
सुधांशु पांडे ने आगे कहा,’मैं ये नहीं कह रहा कि मैं सिर्फ नेगेटिव किरदार ही निभाना चाहता हूं. मैंने कई पॉजिटिव भूमिकाएं निभाई हैं. दरअसल आज के वक्त में बात हीरो और विलेन की नहीं है, बात किरदार निभाने की है. बस उस किरदार में करने को कुछ बहुत अच्छा हो.’
ये भी पढ़ें:-कैसे शूट हुई थी धुरंधर? BTS वर्जन भी थिएटर्स में होगा रिलीज? आदित्य धर कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग
सुधांशु पांडे अपनी लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर चुके हैं. अपनी लाइफ से इंस्पॉयर होकर वो कहते हैं कि उन्हें कुछ डार्क रोल एक्स्पलोर करना है.एक्टर ने कहा,’मेरी लाइफ में एक ऐसा वक्त आया था, जब मैं बहुत बुरे दौर से गुजरा था.मुझे पैनिक अटैक आया करता था और मैं इससे चार साल तक जूझता रहा. मैंने खुद को इससे बाहर निकाला.मुझे हॉलीवुड फिल्म जोकर से इंस्पॉयर भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं है. इसके अलावा मुझे कॉमेडी करना भी बहुत पसंद है.मैंने अपने लिए कोई सीमा नहीं बनाई है.मैं किसी भी तरह के कैरेक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए बिल्कुल तैयार हूं.’
ये भी पढ़ें:-क्या जन्नत जुबैर ने कराई बोटॉक्स और सर्जरी? एक्ट्रेस ने बताया सच, रुबीना दिलैक ने भी किया सपोर्ट
सुधांशु पांडे इन दिनों दो दुनिया एक दिल में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इंटरव्यू में ये भी कहा,’मेरा पहला डेली शो अनुपमा था. मैंने उसमें चार साल लगाए. ये मेहनत सार्थक रही. क्योंकि लोगों को मेरा कैरेक्टर काफी पसंद आया.जब कोई किरदार इतना पसंद किया जाता है तो इसका इफेक्ट पड़ना तो लाजमी है. उसे लोगों के दिलों से निकाल पाना मुश्किल है. आगे भी मैं ऐसे किरदार निभाना चाहूंगा जो दर्शकों के दिलों में बसे.’
ये भी पढ़ें:-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद के बाद पति के पास वापस लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, रिश्ते को दिया नया मौका