अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ती है नफरत, बोलीं- ‘मैं जिस तरह का …’

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में वरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी नफरतों का सामना करना पड़ता है. वैसे नव्या का कहना है कि वो इन सब चीजों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होती हैं.

नव्या ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए कहा,’मैं सोशल मीडिया पर जो देखती हूं उससे प्रभावित नहीं होती. मैंने सोशल मीडिया पर काफी हेट झेली है लेकिन मैं खुद को इससे अलग रखती हूं. क्योंकि मेरा मानना है कि एक पब्लिक फिगर के तौर पर जो काम मैं करती हूं उसकी वजह से, सोशल मीडिया पर होना मैंने खुद चुना है.’

नव्या सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें नहीं करतीं शेयर

नव्या ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,’खासतौर पर मैं जिस तरह का काम कर रही हूं, वो डिवेलपमेंट वाला और नॉन प्रॉफिट काम है. एक ऐसी चीज है जो कि मैं लोगों के लिए कर रही हूं. इसलिए लोग मेरे और मेरे काम के बारे में जो बोलते हैं, वो मुझे सुनने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि इससे मैं चीजें और बेहतर तरीके से कर पाऊंगी और वे जो चाहते हैं दे पाऊंगी.लेकिन मैं एक तरह से उससे इस तरह से दूर रहती हूं कि मेरा खुद को लेकर परसेप्शन ना बदले. मैं कोशिश करती हूं ज्यादा से ज्यादा अपने काम के लिए सोशल मीडिया यूज करूं. मैं इस पर अपनी पर्सनल चीजें ज्यादा शेयर नहीं करती.’

नव्या ने अपनी बातों को आगे जारी रखते हुए ये भी कहा कि लोगों को ऐसा महसूस होता है कि मैं एक्सट्रोवर्ट हूं. क्योंकि बहुत सारे इंटरव्यू करती हूं और इतना बोलती हूं. लेकिन सच तो ये है कि मैं बहुत शर्मीली और इंट्रोवर्ट लड़की हूं. आपको बता दें लोगों को ऐसा लगता था कि बाकी स्टार किड्स की तरह नव्या भी एक्टिंग की राह चुनेंगी. लेकिन, उनका इंट्रेस्ट कभी भी इस फिल्ड में नहीं था.

ये भी पढ़ें:-‘सोने की कोई चीज..’ युविका के गुस्सा होने पर प्रिंस नरूला करते हैं ये काम, खुद किया खुलासा


Leave a Comment