अशनूर कौर ने सेलिब्रेट किया अपना 22वां बर्थडे, अभिषेक-गौरव से लेकर प्रणीत मोरे तक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

अशनूर कौर टीवी की पापुलर एक्ट्रेस है. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली अशनूर अब 22 साल की हो गई हैं. कल, यानी 3 मई को उन्होंने अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस के लिए घर पर भी सरप्राइज पार्टी प्लान की गई थी. उन्होंने बाहर भी अपने करीबी दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की. एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट शामिल हुए.

ग्लैमरस लुक में नजर आईं अशनूर
अशनूर कौर के बर्थडे बैश के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें वो अपने सभी दोस्तों के साथ फन करती नज़र आई. इस खास मौके पर अशनूर कौर का काफी ग्लैमरस लुक देखने को मिला. उन्होंने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी. उन्होंने सिल्वर एक्सेसरीज कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट किया. सटल मेकअप और खुले बालों में अशनूर बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी. 

अशनूर कौर पैपराजी के सामने अपना केक कट करके बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान वो काफी खुश भी नजर आई. उन्होंने पैपराजी को केक भी ऑफर किया.

ये भी पढ़ेंः ‘भाई’ के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘तुम इस दुनिया से चले गए…’

अशनूर कौर ने सेलिब्रेट किया अपना 22वां बर्थडे, अभिषेक-गौरव से लेकर प्रणीत मोरे तक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

अशनूर के बर्थडे बैश छाए बिग बॉस 19 के सितारें
अशनूर कौर के बर्थडे बैश में उनके बिग बॉस 19 के कई करीबी दोस्त शामिल हुए. अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, नेहल चूडासमा, कुनिका सदानंद, प्रणीत मोरे, नगमा मिराजकर और बसीर अली समेत सभी ने पार्टी की रौकन बढ़ाई. सभी ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए है. वीडियोज में सभी गाते झूमते हुए नजर आ रहे है.

ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं हुमा कुरैशी, जानें- कब और कहां करेंगी वेडिंग?

बता दें, अशनूर कौर ने घर पर भी अपने पेरेंट्स और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी की. जिसकी झलक उनकी लेटेस्ट पोस्ट में देखने को मिली. उन्होंने ने कई फोटोज शेयर की है. तस्वीरों में अशनूर व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहने नजर आई.


Leave a Comment