सलमान खान के दरियादिली की खबरें अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. लेकिन उनके पिता सलीम खान भी कम बड़े दिलदार नहीं हैं. खान परिवार अक्सर नेक कामों में सबसे आगे रहता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं सलीम खान की दरियादिली से जुड़ा एक शानदार किस्सा..
इंडस्ट्री के लोग अक्सर सलमान खान के घर के खाने की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं उनके घर की बिरायानी के तो लोग फैन हैं. एक बार सोहेल खान और अरबाज खान एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता सलीम खान और मां की दरियादिली के बारे में खुलकर बात की थी.
सोहेल खान के घर है एक नियम
इस दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है उनके पिता की नसीहतें खत्म हो जाएं. लेकिन, उनकी मां के किचन में खाना हमेशा रहता है. इस दौरान उन्होंने अपने घर के एक नियम के बारे में भी बताया था, जिसके बारे में जितनी तारीफ की जाए वो कम है.
दरअसल, सोहेल खान और अरबाज खान एक बार टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान सोहेल ने कहा था,’हमारे घर में एक छोटा किचन है. जबसे हमें याद है, हमारे स्कूल के दोस्त, फिर कॉलेज के फ्रेंड्स, डैड के फ्रेंड्स सब आकर खाते हैं.
हम ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए 3 बार डाइनिंग टेबल लगाते हैं.’ सोहेल इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,’जब उनके पिता के पास इतना पैसा नहीं था तब भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई, क्योंकि जरूरतें बेसिक थीं. तीन भाई और दो बहन साथ में खेलने के लिए थे.
आईफोन, आईपैड्स आए ही थे तब हम बैट-बॉल से खेला करते थे, जो कि काफी सस्ते आते थे. हमें अच्छा खाना मिलता था.’ अरबाज ने सोहेल की बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा,’ये बरकत ही है कि हमारे घर में कोई भी आए. वो किसी काम से भी आए तो भी इसे खाने के लिए कहा जाएगा.
कूरियर वाले को भी पूछा जाता है खाना
मान लीजिए कोई कूरियर वाला ही खाने के टाइम पर आ गया, कुछ दे रहा है तो उससे पूछा जाएगा कि खाना खाया क्या, कुछ खाएगा क्या? वो बोलेगा कि खाकर आया हूं पर पूछा तो जाएगा कि खाना खा लो.’ अरबान ने कहा कि उनके पिता एक कहावत कहते हैं, मेहमान अपनी किस्मत का खाना आपके घर आकर खाता है और आप पर अहसान करता है.
ये हमारे घर की परंपरा है कि खाने-पीने पर कोई रोक-टोक मत करो. सोहेल ने कहा कि पिता ने नसीहद दी है कि इस नियम को हमेशा बनाए रखे. उनके यहां स्टाफ भी वही खाना खाता है जो फैमिली के लिए बनता है, फिर चाहे वो ड्राइवर हो या कोई भी स्टाफ हो.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: कोठारी परिवार का सरेआम तमाशा बनाएगा गौतम, पाखी को धोखा देगा दिवाकर