बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कल यानी 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद जान्हवी ने कम समय में अपनी पहचान बना ली है. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अपने फैशन सेंस से भी वो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. खासकर उनका साड़ी लुक फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है. इसी बीच आइए उनके जन्मदिन पर जाह्नवी के कुछ ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक पर नजर डालते हैं.
ट्रेडिशनल एलिगेंस वाला साड़ी लुक
इस लुक में जाह्नवी ने साड़ी को बेहद क्लासिक अंदाज में कैरी किया है. हल्का मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका ये लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आ रहा है. ये स्टाइल बताता है कि सादगी भी उतनी ही खूबसूरत हो सकती है.
मॉडर्न टच के साथ ग्लैमरस साड़ी
इस लुक में जाह्नवी ने साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ स्टाइल किया है. स्टाइलिश ब्लाउज और ग्लैम मेकअप ने पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया है. यह अंदाज पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मिश्रण है.
पेस्टल साड़ी में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक
पेस्टल रंगों की साड़ियां जाह्नवी पर हमेशा शानदार लगती हैं. इस लुक में उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ बेहद एलिगेंट स्टाइल पेश किया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आया.
क्लासिक देसी दीवा लुक
इस लुक में जाह्नवी ने साबित किया कि साड़ी का क्लासिक अंदाज कभी पुराना नहीं होता. ट्रेडिशनल ड्रेप और कॉन्फिडेंट स्टाइल के साथ वह एक परफेक्ट देसी दीवा की तरह नजर आ रही हैं.
रॉयल एथनिक ग्लैमर
इस साड़ी लुक में जाह्नवी का अंदाज बेहद रॉयल नजर आ रहा है. साड़ी की खूबसूरत कढ़ाई और ग्लैमरस मेकअप ने पूरे लुक को फेस्टिव और शानदार बना दिया है.