इन दिनों थिएटर में मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ धमाका कर रही है. फैंस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं. आज हम ऐसी ही एक मराठी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी और 1700 परसेंट का प्रॉफिट किया था.
‘बाईपण भारी देवा’ का लाइफटाइम कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 90 करोड़ का वर्ल्डवाइढ कलेक्शन क्या था. फिल्म ने इंडिया में नेट 76.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 1700 परसेंट का प्रॉफिट किया.
‘बाईपण भारी देवा’ का वीक वाइज का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 1.23 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 12.40 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई. फिल्म ने 24.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 21.24 करोड़ की कमाई की थी. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 10.27 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 4.40 करोड़ का बिजनेस किया. छठे हफ्ते में फिल्म ने 2.32 करोड़ कमाए. सातवें हफ्ते में 70 लाख कमाए.
ये भी पढ़ें- कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
ये एक छोटे बजट की फिल्म थी और फिल्म में न कोई बहुत बड़ी स्टार थी. फिल्म में 6 औरतों की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला था. फिल्म को केदार शिंदे ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रोहिणी हट्टंगडी, वंदना गुप्ते, सुकन्या कुलकर्णी, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर, दीपा परब जैसी एक्ट्रेसेस थीं. फिल्म में कोई मेल लीड नहीं था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया और ब्लॉकबस्टर हिट हुई.
फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 17 मिनट का था. स्क्रीनप्ले वैशाली नायक ने लिखा था. फिल्म में दिखाया गया कि 6 बहनें अपने बचपन के घर में मिलती हैं. शुरू में सभी के बीच खींचतान देखने को मिलती है लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा को एक्टिंग का था शौक, इस तेलुगू थ्रिलर में नजर आई थीं एक्स मिस पुणे