उत्तर भारत में लू का प्रकोप, दिल्ली-NCR में तपेगा आसमान, पारा 45°C के पार जाने का खतरा!

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उत्तर भारत में कई दिनों तक रहेगी भीषण लू, तापमान 45°C पार.
  • राजस्थान में 29 अप्रैल तक हीटवेव, मध्य भारत भी गर्मी से बेहाल.
  • ओडिशा के झारसुगुड़ा में 44.6°C, बांदा में 45.4°C दर्ज हुआ तापमान.
  • गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहें, खूब पानी पिएं.

Heatwave in India: उत्तर भारत में गर्मी अब अपने खतरनाक दौर में पहुंचती दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की पूरी संभावना है. इन राज्यों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है, कई इलाकों में तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे पार जाने की संभावना मौसम विभाग की लेटेस्ट एक्सटेंडेड फोरकास्ट रिपोर्ट में जताई गई है.

राजस्थान में 29 अप्रैल तक चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 29 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा. खासतौर पर राजस्थान में 29 अप्रैल तक लगातार हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, दिल्ली-NCR में 23 से 26 अप्रैल के बीच ‘वार्म नाइट’ यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की स्थिति बन सकती है.

यह भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली में 44°C का टॉर्चर, AIIMS के बाहर तपते फुटपाथ पर जिंदगी, छांव ही मरीजों का आसरा

ओडिशा के झारसुगुड़ा में दर्ज किया गया 44.6 डिग्री तापमान

मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. हाल ही में ओडिशा के झारसुगुड़ा में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में शामिल रहा है.

फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल तक उत्तर भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद हल्की गिरावट के संकेत जरूर हैं, लेकिन तब तक लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा.

मौसम विभाग की लोगों के लिए सलाह

हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में मौसम की बात करें तो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है, जिससे वहां कुछ राहत मिल सकती है.

इस झुलसा देने गर्मी में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है. वहीं बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि लू का असर इन पर जल्दी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंः यूपी में अगले तीन दिनों तक भीषण हीटवेव! IMD ने इन 32 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Leave a Comment