एक-दूसरे से भिड़े प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान, पोस्ट शेयर कर बोले यूट्यूबर-‘इच्छाधारी नागिन जी..’

रिएलिटी शो बैटलग्राउंड को होस्ट करने के लिए अभिषेक मल्हान पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं.वो भी अभिषेक के संग मिलकर इस शो को होस्ट करेंगी. इसी बीच, अभिषेक को प्रियंका ने ऑनलाइन रोस्ट कर दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.

अब प्रियंका के रोस्ट का अभिषेक मल्हान ने अपने अंदाज में जवाब दिया है. अभिषेक ने पोस्ट शेयर कर लिखा,’प्रियंका जी कह रही हैं कि रोस्ट करना आता होगा तो करेगा.मैंने कहा,’इच्छाधारी नागिन जी, ये इच्छा भी आपकी पूरी कर देंगे, आप बैटलग्राउंड में मिलिए हमें.’

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आए थे अभिषेक मल्हान

बता दें बैटलग्राउंड सीजन 2 में अभिषेक मल्हान और राहुल चौधरी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी को भी मेंटर के तौर पर देखा जाएगा.अभिषेक मल्हान के बारे में बता दें उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था, इस सीजन में वो रनर-अप बने थे.

वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 का हिस्सा बनी थीं और टॉप थ्री में शामिल हुई थीं.अभिषेक और प्रियंका के बीच चल रहे इस नोकझोंक ने दर्शकों के अंदर बैटलग्राउंड सीजन 2 को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.दर्शक इस रिएलिटी शो में दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें अभिषेक मल्हान एक पॉपुलर यूट्यूबर और इन्फलुएंसर हैं. 2019 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, तबसे लेकर अब तक वो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं.अभिषेक मल्हान के इंस्टाग्राम पर 12.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं.

यूट्यूब से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद अभिषेक मल्हान ने ओटीटी की तरफ रुख किया. उन्हें अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है. जल्द ही वो दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी के संग एक और रिएलिटी शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:-‘वो बहुत कमजोर लग रही थीं..’ आखिरी बार आशा भोसले को देख हैरान रह गई थीं सायरा बानो


Leave a Comment