करण कुंद्रा ने ऐसे किया तेजस्वी से प्यार का इजहार, सीने पर बनवाया गर्लफ्रेंड की तस्वीर का टैटू

हाल ही में मुंबई में हुए एक रमजान सेलिब्रेशन इवेंट में करण कुंद्रा ने पैपराजी के सामने अपना नया टैटू रिवील किया है. इस टैटू में करण ने तेजस्वी प्रकाश का चेहरा अपने सीने पर बिल्कुल दिल के पास बनवाया है. ये टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं है बल्कि करण की तरफ से तेजस्वी के लिए उनके प्यार का सबसे खास और पक्का इजहार है. फैंस इसे ‘दिल को छू लेने वाला तोहफा’ कह रहे हैं. करण का ये कदम उनके लंबे और मजबूत रिश्ते की कहानी को और भी खूबसूरत बना देता है.

बिग बॉस 15 से शुरू हुआ प्यार भरा सफर
करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी. आमतौर पर देखा जाता है कि रियलिटी शो के अंदर बने रिश्ते बाहर आते ही खत्म हो जाते हैं लेकिन करण और तेजस्वी ने इसे गलत साबित किया है. घर के अंदर कठिन टास्क, उतार-चढ़ाव और एक-दूसरे का साथ नें उन्हें एक गहरे बॉन्ड में बदल दिया है. तेजस्वी ने शो की ट्रॉफी तो जीती ही लेकिन करण का दिल भी हमेशा के लिए जीत लिया था. इस रिश्ते की खास बात ये है कि ये सिर्फ शो के दौरान नहीं बल्कि बाहर आने के बाद भी मजबूत और प्यारा बना हुआ है.

शो के बाद भी एक-दूसरे का सहारा
शो खत्म होने के बाद भी ये जोड़ी साये की तरह एक-दूसरे के साथ है. दोनों अपने करियर में लगातार तरक्की कर रहे हैं लेकिन एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बने रहना इनकी खास पहचान है. आजकल ये कपल कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अपनी मजेदार और मस्ती भरी केमिस्ट्री से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. फैंस इस कपल के आपस में हंसी-मजाक, नोक-झोंक और प्यारे पल देखकर काफी खुश हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार
करण के इस टैटू ने तेजस्वी के लिए उनके प्यार को फिर से साबित कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस टैटू की तस्वीरें और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस इस प्यार भरे कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे ‘परफेक्ट लव स्टोरी’ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ‘नजर न लगे.’ इस परमानेंट टैटू के जरिए करण ने साफ कर दिया है कि उनके दिल में तेजस्वी के लिए हमेशा एक खास जगह है और कोई इसे बदल नहीं सकता है.

5 साल के प्यार की खूबसूरत निशानी
करण और तेजस्वी का रिश्ता अब 5 साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है और हर साल उनके प्यार की कहानी और भी मजबूत होती जा रही है. ये टैटू उनके अटूट प्यार और लंबे सफर की याद दिलाने वाली सबसे खास निशानी बन गया है. करण का ये कदम न केवल तेजस्वी के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक प्यारा और इमोशनल पल साबित हुआ है.


Leave a Comment