विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ
एक्टर विवेक ओबेरॉय काफी लैविश लाइफ जीते हैं. विवेक ओबेरॉय ने कई फिल्मों में काम किया, इसके बाद भी उनका नाम सफल एक्टर्स में शामिल नहीं हो सका. बॉलीवुड में भले ही उनके काम को ज्यादा सरहाना नहीं मिली, लेकिन बिजनेस जगत में उनका नाम काफी चर्चा में रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है. वे एक नहीं बल्कि 6 कंपनियां चलाते हैं. विदेशों में भी वे बिजनेस से जबरदस्त कमाई कर रहे हैं.
करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी और लग्जरी एसेट्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. देश-विदेश में उनकी कई संपत्तियां बताई जाती हैं. मुंबई में उनका करीब 2,100 वर्ग फुट का आलीशान बंगला है, वहीं दुबई के ‘द मीडोज’ इलाके में भी उनकी शानदार प्रॉपर्टी मौजूद है.
विवेक ओबेरॉय के पास हैं लग्जरी कारें
प्रॉपर्टी के अलावा उनका कार कलेक्शन भी किसी से कम नहीं है. उनके गैराज में दो मर्सिडीज कारें, एक लग्जरी रोल्स-रॉयस Cullinan, स्पोर्टी लैंबॉर्गिनी Gallardo और Chrysler 300C लिमोज़ीन जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. इन सब से साफ है कि विवेक ओबेरॉय लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं.