दीपिका पादुोकण मां बनने के बाद से बेशक किसी फिल्म में नजर ना आई हों. लेकिन, वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर जरूर सुर्खियों में रहीं. खासकर उन प्रोजेक्ट्स को लेकर जिनसे उन्हें बाहर कर दिया गया या फिर उन्होंने खुद छोड़ दिया.
सबसे पहले दीपिका पादुकोण को प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिस पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. उसके बाद घोषणा हुई कि वो कल्कि 2898एडी के सीक्वल में भी नजर नहीं आएंगी. मालूम हो इस फिल्म को एक्ट्रेस ने खुद नहीं छोड़ा था.
‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका
बल्कि, किसी वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया. अभी इन सब को लेकर कहीं ना कहीं चर्चाएं हो ही रही थीं कि इसी बीच एक और बड़े प्रोजेक्ट से दीपिका का पत्ता साफ हो चुका है. काफी वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दीपिका एमी अवॉर्ड जीतने वाली सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन का हिस्सा बनेंगी.
कहा जा रहा था कि इस सीरीज के मेकर्स की इच्छा है कि वो इस प्रोजेक्ट में शामिल हों. इसके लिए मेकर्स ने दीपिका से कॉन्टैक्ट भी किया. लेकिन, उन्होंने प्रोजेक्ट को करने से इंकार कर दिया. चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह. वैरायिटी इंडिया के अनुसार ‘द व्हाइट लोटस’ के लिए कॉस्टिंग प्रोसेस को बहुत ही अहम माना जाता है.
लेकिन दीपिका इस सीरीज के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं. इसी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया. रिपोर्ट के अनुसार द व्हाइट लोटस के मेकर्स ने सीजन 3 के लिए भी दीपिका से कॉन्टैक्ट किया था.
लेकिन, तब वो प्रेग्नेंट थीं, इसलिए सीरीज में काम करने से मना कर दिया था. वैसे तो दीपिका ने इस प्रोजेक्ट में काम करने से मना कर दिया है. लेकिन, अगर वो इस सीरीज का हिस्सा होतीं तो उनकी पॉपुलैरिटी में और भी चार चांद लग जाती.