कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी

West Bengal Election Result 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि इस जीत का लंबे समय से इंतजार था और यह केवल पार्टी की नहीं, बल्कि जनता की जीत है.

लंबे समय से इसका इंतजार

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी मंत्रियों और नेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और मेहनत का परिणाम बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है और इस जनादेश का सम्मान करना बेहद जरूरी है.

इसके साथ ही, मोदी ने अपने सहयोगियों को यह भी याद दिलाया कि सत्ता के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है. उन्होंने कहा कि अब सभी को मिलकर पश्चिम बंगाल के विकास, सुशासन और एक उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना चाहिए, ताकि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके.

बंगाल चुनाव बड़ी उपलब्धि

एक दिन पहले यानी सोमवार को बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है” और अब राज्य में बदलाव का समय है, बदले का नहीं. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हिंसा की राजनीति को छोड़कर राज्य के भविष्य और विकास पर ध्यान दें.

मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों में पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा, डर और जान-माल के नुकसान के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ और यह एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है. प्रधानमंत्री ने अपने लगभग 50 मिनट के भाषण में यह भी कहा कि बंगाल अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जीत के बाद बदले की भावना नहीं, बल्कि विकास और सुशासन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इसके अलावा, मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन (संशोधन) विधेयक का विरोध करने की उन्हें “कड़ी सजा” मिली है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी को भी भविष्य में महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ममता बोली CM पद से नहीं दूंगा इस्तीफा तो संबित पात्रा ने अंबेडकर की याद दिला जानें क्या कहा

Leave a Comment