कौन है ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सबसे अमीर कंटेस्टेंट? गौरव और हिना भी रईसी में पड़े फीके

खतरों का खिलाड़ी नए सीजन के साथ कलर्स चैनल पर वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है. इस बीच कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने भी आ चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस बार शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स नए कंटेस्टेंट्स के संग नजर आएंगे. इस लिस्ट में हिना खान से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है. ऐसे में चलिए जानते हैं जिन सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, उसमें सबसे ज्यादा अमीर कौन है.

भारती सिंह

पॉपुलर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने वाली हैं. इससे पहले भारती को सीजन 9 में देखा जा चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार भारती सिंह की नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये है. भारती एक शो को होस्ट करने के लिए 8 से 12 लाख रुपये के बीच चार्ज करती हैं. वो यूट्यूब से भी मोटी कमाई करती हैं. भारती के पास मुंबई में 6 करोड़ रुपये का 2 बीएचके फ्लैट है. साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है.

निया शर्मा

निया शर्मा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगी. इससे पहले वो सीजन 8 में नजर आ चुकी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार निया की नेटवर्थ 55 से 85 करोड़ रुपये के बीच है. निया प्रति एपिसोड 80 से 1.25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. इन दिनों वो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी के शो में इस एक्ट्रेस की होगी फिर से वापसी

हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने वाली हैं. इससे पहले उन्हें सीजन 8 और सीजन 13 में भी देखा जा चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस की नेटवर्थ 50 से 52 करोड़ रुपये के बीच है. महीने में एक्ट्रेस 35 लाख रुपये की कमाई करती हैं. इसके अलावा किसी भी शो के लिए वो 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

अर्जुन बिजलानी

टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक माने जाने वाले अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर रह चुके हैं. लेकिन, एक बार फिर वो शो का हिस्सा बनने वाले हैं. मनी कंट्रोल के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 30 से 50 करोड़ रुपये है.इन दिनों अर्जुन लाफ्टर शेफ 3 में दिखाई दे रहे हैं.

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा जा चुका है. अब खबर है कि वो सीजन 15 का भी हिस्सा बनने वाली हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार रुबीना की नेटवर्थ 31 करोड़ रुपये है.

गौरव खन्ना

अनुपमा सीरियल में अनुज की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले गौरव खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. गौरव बिग बॉस 19 के विनर रह चुके हैं. अब खबरें हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 15 से 18 करोड़ रुपये है. सभी कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ पर गौर करते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की भारती सिंह सबसे ज्यादा अमीर हैं.

ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट


Leave a Comment