टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने इस वैलेंटाइन डे पर फैंस को एक अलग ही मैसेज दिया है. उन्होंने प्यार को सिर्फ किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए भी समझने की बात कही है. सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
खुद से प्यार को बताया जरूरी
स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मुस्कुराती फोटो शेयर करते हुए लिखा कि प्यार हमेशा गिफ्ट्स या आवाजों में नहीं होता है. कभी-कभी प्यार का असली मतलब है खुद को समझना अपनी आत्मा को जानना और खुद से सच्चा प्यार करना होता है. उनका कहना है कि जब आप खुद से प्यार करना सीख लेते हैं तो कोई भी परेशानी आपको अंदर से कमजोर नहीं कर सकती है.
अपनी दुनिया खुद बनाइए
उन्होंने आगे लिखा कि खुद को अपना सुरक्षित घर बनाइए, अपनी धड़कन को समझिए और अपने लिए खुशियों की दुनिया बनाईए. जब आप खुद के साथ शांति से रहना सीखेंगे तो प्यार किसी चीज़ के पीछे भागने जैसा नहीं लगेगा बल्कि सुकून जैसा महसूस होगा. उनके इस मैसेज ने फैंस को काफी प्रेरित किया है.
फैंस भी हुए प्रभावित
स्मृति का ये पोस्ट सिर्फ प्यार की नई परिभाषा ही नहीं दिखाता बल्कि खुद को संभालने और हर मुश्किल का सामना करने की ताकत भी देता है. सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्ट इमोजी और कमेंट्स के साथ उन्हें वैलेंटाइन डे की बधाई दी है. लोगों को उनका मैसेज काफी पसंद आ रहा है.
टीवी पर स्मृति की वापसी
स्मृति इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से टीवी पर वापसी कर चुकी हैं. शो स्टारप्लस पर दिखाया जा रहा है और इसमें सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों को भी दिखाया जा रहा है. बॉडी शेमिंग, महिला सशक्तिकरण और रिश्तों की असली बातें इस शो में नजर आती हैं. शो की टीआरपी भी बढ़िया चल रही है और ये रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ को कड़ी टक्कर दे रही है.