जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जान्हवी ने अपने बर्थडे के मौके पर कोई भी पार्टी करने की बजाय भगवान की भक्ति का रास्ता चुना. जान्हवी अपने बर्थडे पर तिरुमाला मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो भी सामने आया है.

नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां
जान्हवी कपूर अपने बर्थडे पर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं. जान्हवी का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. इतना ही नहीं जान्हवी ने नंगे पैर मंदिर की करीब 3500 सीढियां चढ़ीं हैं. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस सिंपल का फ्लोरल कुर्ता सेट पहनी हैं. बालों में चोली बनाई हैं और कान में हैडफो लगाकर सीढियां चढ़ रही हैं.

हर बर्थडे मनाती हैं तिरुमाला में
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जान्हवी कपूर अपने हर बर्थडे पर तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचती हैं. ये उनके रिचुअल का हिस्सा रहा है. ना केवल अफने बर्थढे पर बल्कि अपनी मां श्रीदेवी के बर्थडे पर भी जान्हवी हर साल तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने जाती हैं. जब श्रीदेवी थीं तो वो भी हर साल ऐसा ही करती थीं, अब अपनी मां की परंपरा को बेटी जान्हवी भी पूरी शिद्दत से फॉलो कर रही हैं.

जान्हवी का वर्कफ्रंट
बात करें जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जाल्दी ही साउथ की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. फिल्म में जान्हवी के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले जान्हवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में नजर आई थीं. उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे.


Leave a Comment