जो ‘बॉर्डर 2’ नहीं कर पाई, वो इस फिल्म ने कर दिखाया, 600% रिटर्न से मेकर्स मालामाल

इस साल जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्म बॉलीवुड या साउथ से नहीं बल्कि रीजनल सिनेमा से है. बेहद छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स को करीब 600% का फायदा पहुंचाया है.

ऑरमैक्स मीडिया की जनवरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है. इसमें पहले नंबर पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ है, वहीं दसवें स्थान पर मौजूद एक फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है. दरअसल, लिस्ट की 9 फिल्में बॉलीवुड और साउथ की हैं, जबकि यह 10वीं फिल्म मराठी सिनेमा से है.

जो ‘बॉर्डर 2’ नहीं कर पाई, वो इस फिल्म ने कर दिखाया, 600% रिटर्न से मेकर्स मालामाल

जनवरी में चर्चा भले ही ‘बॉर्डर 2’ की सबसे ज्यादा रही और कमाई के मामले में यह बड़ी फिल्म बनकर उभरी. ‘बॉर्डर 2’के मेकर्स को अभी तक करीब 30% प्रॉफिट ही मिल पाया है. लेकिन, प्रॉफिट के मामले में ये मराठी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सहित बाकी सभी फिल्मों से आगे निकल गई. 

यह फिल्म है ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ (Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam). 1 जनवरी 2026 को थियेटर में रिलीज हुई यह फिल्म मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर ब्लॉकबस्टर बन गई.

फिल्म की कहानी एक मराठी-माध्यम स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गिराकर एक भ्रष्ट नेता इंटरनेशनल स्कूल बनाना चाहता है. स्कूल का प्रिंसिपल अपने पुराने छात्रों को बुलाता है और सब मिलकर अपनी मातृभाषा और पहचान बचाने की लड़ाई लड़ते हैं.

फिल्म में सचिन खेडेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चांदेकर, क्षिती जोग और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 जो ‘बॉर्डर 2’ नहीं कर पाई, वो इस फिल्म ने कर दिखाया, 600% रिटर्न से मेकर्स मालामाल

‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ को पहले दिन 78 लाख की ओपनिंग मिली. वीकेंड में वर्ड ऑफ माउथ के बलबूते ये फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बजट वसूल कर लिया. 11 दिनों में ये फिल्म ने 11.40 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में ही फिल्म 23 करोड़ कमा चुकी थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 4 करोड़ रुपये था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 28-30 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिक के मुताबिक इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 28.65 करोड़ है. 

बजट और कमाई की तुलना करें तो फिल्म ने मेकर्स को करीब 600% से भी ज्यादा प्रॉफिट दिया. 

फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले और दर्शकों ने भी इसे पसंद किया. ऑडियंस का कहना है कि मराठी स्कूलों के मुद्दे को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है और एक्टर्स ने भी नैचुरल एक्टिंग की है.  

 

रिलीज के 50 दिन बाद भी ये फिल्म अभी थियेटर्स में चल रही है. फिल्म को मिली सक्सेज के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल भी अनाउंट कर दिया है. 

‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ ओटीटी रिलीज डेट

अगर आप भी कुछ अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं तो ये फिल्म 27 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. 

(बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ें सैकनिक और ऑरमैक्स मीडिया से लिए गए हैं.)


Leave a Comment