नायक की रिलीज के बाद अनिल कपूर को मिला था पॉलिटिकल पार्टी ज्वॉइन करने का ऑफर, इसीलिए किया था इनकार

एक्टर अनिल कपूर अब फिल्म सूबेदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. अब अनिल कपूर ने फिल्म नायक और पॉलिटिक्स को लेकर बात की है. 

इंडियन एक्सप्रेस हिंदी से बातचीत में अनिल कपूर ने कहा, ‘मैं हमेशा स्टूडेंट रहा हूं. मैं एक्टर के तौर पर ग्रो करना चाहता था. इसीलिए मुझे लगता था कि हमेशा कोई होता है जो एक्टिंग में मुझसे ज्यादा जानता है.’

अनिल ने इसके लिए थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास को अप्रोच किया था. अनिल ने कहा- मैंने फिल्म नायक के लिए उनके साथ वर्कशॉप करने के बारे में सोचा था. तो मैं माहिम में उनके ऑफिस जाता था और कई वर्कशॉप और रिहर्सल की. लेकिन हमने अभी तक साथ में कोई प्ले नहीं किया. ये मेरी बकेट लिस्ट में है. एक दिन जरुर करेंगे, जो नायक से भी बड़ा होगा.

अनिल कपूर को मिला था पॉलिटिक्स का ऑफर

फिल्म नायक में उनकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार थी. इसके बाद उन्हें पॉलिटिकल पार्टीज ने भी अप्रोच किया. एनिल कपूर ने पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘कुछ बातचीत हुई थी. लेकिन मैंने शुरू में ही मना कर दिया था. वो भी बहुत समझदार थे. तो जो भी आपको जो ऑफर करते है वो डायरेक्टली नहीं करती हैं. वो ऑफर किसी के जरिए आते हैं. आपको कहीं न कहीं ये आईडिया हो जाता है कि वो ये काम करने के लिए तैयार नहीं है.’

अनिल ने कहा, ‘मुझे बहुत ईमानदारी और सच्चे मन से करना होगा. लेकिन मेरे अंदर इतना दम नहीं कि मैं इसे पूरी कमिटमेंट दे सकूं. मैं जो भी करता हूं उसमें 100 परसेंट देता हूं. स्लमडॉग मिलियनेयर रिलीज होने के बाद जब मैं अमेरिका में था तो UN ने कई बार मुझसे ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा. जब आप ट्रेंड में होते हैं तो दुनिया का हर ऑर्गनाइजेशन आपको अप्रोच करता है.’

Leave a Comment