ना शाहरुख ना सलमान, ये हैं इंडियन सिनेमा के मोस्ट सक्सेसफुल खान, 22000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं कहलाए सुपरस्टार

आज किसी भी एक्टर की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आंकी जाती है. जब भी इंडस्ट्री के बड़े सितारों और बॉक्स ऑफिस के किंग की चर्चा होती है तो इसमें हिंदी सिनेमा के कई अभिनेताओं के नाम हर किसी के जहन में आते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सितारों के नाम सबसे पहले आते हैं लेकिन इन सभी को पछाड़ने वाले एक स्टार एक्टर रहे, जिन्होंने 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई की. लेकिन वह सुपरस्टार नहीं कहलाए. 

दरअसल, जिस बॉलीवुड के जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि इरफान खान हैं. वह आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं. वह इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने शाहरुख, सलमान, ऋतिक, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है.  

इरफान खान हैं इंडियन सिनेमा के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर

इरफान खान इंडियन सिनेमा के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर हैं. उनका फिल्मों में तीन दशक से ज्यादा का करियर रहा है. वह अपने करियर में ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने 4 बिलियन डॉलर से अधिक दुनियाभर में कमाई की. उनकी ये कमाई हॉलीवुड की 4 फिल्मों की बदौलत है. इसमें जुरासिक वर्ल्ड (Jurassic World), द अमेजिंग स्पाइडर मैन (The Amazing Spider-Man), द लाइफ ऑफ पाई (The Life of Pi), और स्लमडॉग मिलेनियर ( Slumdog Millionaire) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इरफान ने अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया, जिसकी वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली. 

यह भी पढ़ें: ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री को सलमान खान से ज्यादा मिली थी फीस, बोलीं- ये बिजनेस स्ट्रेटिजी थी

इरफान खान की फिल्मों ने कमाए 22000 करोड़

इरफान खान की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. हिंदुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत अभिनेता की हॉलीवुड फिल्मों ने 2006 (द नेमसेक) से 2016 (इनफर्नो) तक करीब 21000 करोड़ कमाए. वहीं, वह कुछ बेहतरीन इंडियन फिल्मों का भी हिस्सा रहे. उनकी हिंदी फिल्मों ने 1000 करोड़ के करीब बिजनेस किया. इसमें ‘पीकू’ और ‘गुंडे’ जैसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. ‘पीकू’ उनकी सबसे बड़ी देसी हिट साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ (23 मिलियन डॉलर) का कलेक्शन किया था.  

 

तीनों खान्स की कितनी कमाई?

वहीं, अगर बात की जाए कि इरफान खान के मुकाबले बॉलीवुड के तीनों खान्स की कमाई कितनी रही तो शाहरुख खान बॉलीवुड के मोस्ट सक्सेसफुल अभिनेता हैं. हिंदुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी फिल्मों की बदौलत 10000 करोड़ कमाए हैं,. जबकि सलमान खान ने करीब 7500 करोड़ और आमिर ने 7000 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि हिंदी सिनेमा में तीनों स्टार्स को स्क्रीन पर बतौर लीड एक्टर ही देखा गया है वहीं इरफान खान को हॉलीवुड में सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में देखा गया.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पास है सोने का भंडार, कीमत जान अंबानी भी रह जाएंगे हैरान

इरफान खान की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

जुरोसिक वर्ल्ड- 1.67 बिलियन डॉलर
द अमेजिंग स्पाईडर मैन- 759 मिलियन डॉलर
द लाइफ ऑफ पी- 609 मिलियन डॉलर
स्लमडॉग मिलेनियर- 378 मिलियन डॉलर
इनफर्नो- 220 मिलियन डॉलर

यह भी पढ़ें: थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी

इरफान खान का करियर

बहरहाल, अगर इरफान खान के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अभिनय की शुरुआत 1987 में टीवी शो ‘श्रीकांत’ से की थी. साथ ही उन्होंने फिल्मों में छोटे रोल भी किए. उन्हें ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘एक डॉक्टर की मौत’ में छोटे रोल के लिए काफी तारीफें मिली. उन्हें फिल्मों में पहला बड़ा ब्रेक तिगमांशु धूलिया की फिल्म ‘हासिल’ से 2003 में मिली थी. इसके बाद वह ‘मकबूल’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बिल्लू’, ‘7 खून माफ’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में नजर आए. वहीं, ‘लाइफ इन ए मैट्रो’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘गुंडे’ और ‘बिल्लू’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रहीं. 

गौरतलब है कि इरफान खान ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने साल 2020 में अंतिम सांस ली थी.


Leave a Comment