‘पूरी रात जागते रहना होगा, कंप्यूटर में डेटा बदल सकते हैं’, काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

West Bengal Assembly Election: काउंटिंग से पहले टीएमसी चीफ और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को काउंटिंग वाले दिन तक ईवीएम की निगरानी करने को कहा है. 

रात भर जागकर रखना होगी निगरानी, ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश जारी किया

ममता बनर्जी ने बकायदा वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपना आखिरी दांव चल दिया है. गिनती पर पैनी नजर रखनी होगी. पूरी रात जागते रहना होगा. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा न कर दूं. तबतक काउंटिंग की टेबल से मत हटना.

कम्प्यूटर में डेटा बदला जा सकता है, मैं खुद काउंटिंग हॉल जाऊंगी: बनर्जी

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर में डेटा बदल सकते हैं. हमारे आंकड़े बीजेपी को और बीजेपी के आंकड़े हमें दे सकते हैं. मैं खुद काउंटिंग हॉल में जाऊंगी. एक उम्मीदवार के तौर पर मैं ऐसा कर सकती हूं. आप लोगों ने बहुत कुछ सहा है, कृपया बंगाल को बचाने के लिए थोड़ा और सब्र करें.

एग्जिट पोल को ममता बनर्जी ने बताया फिक्स

इसके अलावा ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने एग्जिट पोल को फिक्स करार दिया है. साथ ही विश्वास जताया कि चार मई को नतीजों में टीएमसी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी गिनती के दौरान किसी भी तरह का खेल नहीं होने देगी. एग्जिट पोल BJP के दफ्तर से आए हैं. ये आंकड़े मनगढ़ंत हैं. इनका मकसद TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है.

भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी हुई, हम 226 सीटें जीतेंगे

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र, भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी की गई. इसके अलावा बनर्जी ने दावा किया कि 226 सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में टीएमसी वापसी करेगी. 

यह भी पढ़ें:

 West Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी की जीत के अनुमान से उड़ी सीएम ममता की नींद, एग्जिट पोल के बाद आया पहला बयान, बोली- मैं दो रात से…

Leave a Comment