‘फर्जी 2 कब आ रही है’? फैंस ने पूछा सवाल तो शाहिद ने दिया ऐसा जवाब

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कमाई कर रही है. इसी बीच शाहिद ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा, ‘फर्जी 2 कब आ रहा है?’ इस पर शाहिद ने जवाब देकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

‘फर्जी 2’ को लेकर शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट
हाल ही में शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशेन रखा. इस दौरान एक फैन ने उनसे फर्जी के दूसरे सीजन को लेकर सवाल किया. शाहिद का जवाब आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि अगले शुक्रवार इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया जाएगा. पहले सीजन को जबरदस्त सफलता मिली थी, इसलिए फैंस ‘फर्जी 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में इस सीरीज ने तीन साल भी पूरे किए हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

फर्जी 2 कब आ रही है'? फैंस ने पूछा सवाल तो शाहिद कपूर ने दे दिया बड़ा अपडेट

‘फर्जी 2’ ऑफिशियली हुआ कन्फर्म
10 फरवरी को जब फर्जी ने अपने तीन साल पूरे किए, तभी मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. यानी राज एंड डीके ने इसके दूसरे सीजन पर काम शुरू होने की पुष्टि कर दी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर नकली नोटों की बड़ी गड्डी की तस्वीर शेयर की. पोस्टर पर लिखा था, ‘राउंड 2 इन प्रोग्रेस… फर्जी.’ वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सेकेंड बैच… काम जारी… फर्जी.’

वहीं शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राज एंड डीके के साथ एक खुश तस्वीर साझा की और लिखा, ‘द फेकर्स आर बैक…’ यानी टीम फिर से काम में जुट गई है. इस खबर के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. बता दें, कुछ दिन पहले शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नई हेयरकट वाली तस्वीर शेयर की, जो सीरीज में उनके किरदार ‘सनी’ के लुक जैसी लग रही थी. तस्वीर के साथ शाहिद ने लिखा, ‘सनी डेज बैक सून.’

फर्जी के बारे में 
वेब सीरीज फर्जी फरवरी 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और अपनी दमदार कहानी व शानदार अभिनय के लिए खूब सराही गई. सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर. अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी.


Leave a Comment