बॉलीवुड में फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को भी फैंस काफी पसंद करते हैं. कई फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था. इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 पहले नंबर पर है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था. फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की थी. आइए जानते हैं टॉप 10 फीमेल सेंट्रिक फिल्मों के बारे में जिन्होंने शानदार ओपनिंग की थी.
टॉप फीमेल सेंट्रिक बॉलीवुड ओपनर
इस लिस्ट में पहले नंबर पर स्त्री 2 है. स्त्री 2 ने 64.80 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं.
- दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में वीरे दी वेडिंग है. इस फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ कमाए. इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसी एक्ट्रेसे थीं.
- तीसरे नंबर पर गंगूबाई काठियावाड़ी है. फिल्म ने 10.50 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं.

- चौथे नंबर पर क्रू है. फिल्म ने 10.28 करोड़ की ओपनिंग की. फिल्म में तबु, करीना कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थीं. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.
- पांचवें नंबर पर द डर्टी पिक्चर है. विद्या बालन की फिल्म ने पहले दिन 9.54 करोड़ कमाए. इस फिल्म में विद्या बालन ने काफी बोल्ड रोल किए थे.

- छठे नंबर पर मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी है. इस फिल्म ने 8.75 करोड़ की ओपनिंग की. फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थीं.
- सातवें नंबर पर डियर जिंदगी है. इस फिल्म ने पहले नंबर पर 8.75 करोड़ कमाए. फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान थे.
- आठवें नबंर पर रागिनी एमएमएस 2 है. फिल्म ने पहले दिन 8.43 करोड़ कमाए.
- नौवें नंबर पर द केरला स्टोरी है. फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ कमाए. इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता भियानी, सिद्धि और सोनिया बलानी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आईं.
- वहीं दसवें नंबर पर मैरी कॉम है. इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ कमाए. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं.