‘फोन करते हैं कि आ जाओ…’, सलमान खान के फार्म हाउस पार्टी में इनसाइड क्या-क्या होता है? अमीषा पटेल ने खोला राज

बॉलीवुड में सेलेब्स और उनकी फिल्में ही नहीं, बल्कि उनके घर में होने वाली बड़ी-बड़ी पार्टियां भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में होती है. खासकर सलमान खान के घर जब पार्टी होती है, तो फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाते है. हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक इंटरव्यू में पहुंची, जहां उन्होंने सलमान खान की पार्टियों के बारे में खुलकर बात की. साथ ही बताया कि उनके घर कैसी पार्टी होती है. 

कैसी होती हैं सलमान खान की पार्टी?

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अमीषा पटेल से जब सलमान के फॉर्म हाउस की पार्टी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत बड़ी पार्टियों का भी हिस्सा रही हूं और पर्सनल पार्टीज में भी रही हूं. सलमान का कोई प्लान नहीं होता, वो रैंडमली फोन करते हैं कि आ जाओ और हमलोग जाते है. खान परिवार की हॉस्पिटैलिटी बहुत अच्छी होती है. चाहे वो फार्महाउस हो, सलीम अंकल के घर पर हो या सलमान का गैलेक्सी हो, उनके घर में सबके लिए खाना बनता है. उनका ओपन किचन है और वो मानते है कि खातिरदारी करनी ही चाहिए.’ 

अमीषा और सलमान की फिल्म 

बता दें कि अमीषा पटेल और सलमान खान ने साल 2002 में ‘ये है जलवा’ फिल्म में साथ काम किया था, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी और इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, इसके बावजूद उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: पति अभिनव संग मालदीव में रोमांटिक हुई रुबीना दिलैक, बिकिनी पहन जमकर दिए पोज, देखें तस्वीरें

सलमान खान की आने वाली फिल्में

वहीं बात करें सलमान खान की, तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में है, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे है और इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में है. इसके अलावा वो वामशी पेडिपल्ली की SVC63 में भी नयनतारा के साथ नजर आएंगे, जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने ऐलान किया है. 

ये भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से टक्कर लेने के लिए अक्षय कुमार का मास्टरस्ट्रोक, ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने चला ‘Buy 1 Get 1 Free’ का दांव

Leave a Comment