बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी वैलेंटाइन्स डे पर शुभकामनाएं, जानें इस दिन के बारे में क्या कहा?

वैलेंटाइन्स डे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं दी है. अक्सर इस तरह के पोस्ट राजनेताओं की तरफ से कम ही देखे गए हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ने वैलेंटाइन्स डे पर एक बेहद ही खूबसूरत संदेश अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्यार को जाति, वर्ग, धर्म से ऊपर बताया है. ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘वैलेंटाइन्स डे प्यार के जश्न का दिन है. हर रूप में. अपने सबसे बड़े और सबसे अच्छे मतलब में. ऐसा प्यार जो जाति, पंथ, वर्ग और धर्म से ऊपर है.’

मुख्यमंत्री बनर्जी ने लिखा- ‘प्यार की इसी भावना ने पब्लिक सर्विस में मेरे सफर को गाइड किया है. ऐसे लोगों के लिए प्यार, जो तूफानों का सामना करने के लिए काफी मजबूत हों. सुनने के लिए सब्र रखें. न्याय और सम्मान के लिए लड़ने के लिए हिम्मत रखें.’ 

पोस्ट के आखिर में उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं.  

वैलेंटाइन्स डे को लेकर साल 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इसमें उन्होंने 14 फरवरी यानी इस दिन राज्य की छुट्टी की घोषणा की थी. 

जानें क्या है वैलेंटाइन्स डे? 

वैलेंटाइन्स डे को हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में मनाया जाता है. अंग्रेजी बोलने वाले देशों में यह एक पारंपरिक दिवस है. इसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन्स कार्ड भेजते हैं. 

इस पारंपरिक त्योहार की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार लूपरकेलिया से जुड़ी हुई हैं. यह फरवरी के मध्य में मनाया जाता था. बाद में इस परंपरा को सेंट वैलेंटाइन के कहानी से जोड़ दिया गया है. सेंट वैलेंटाइन तीसरी सदी के एक रोमन पादरी थी. इन्हंने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेश के खिलाफ जाकर सीक्रेट तरीके से युवा कपल्स की शादी करवाई थी. इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था. 14 फरवरी के दिन उन्हें मौत की सजा दी गई थी. 


Leave a Comment