कनिका मान टीवी इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से घर-घर में पहचान मिली. वहीं अब एक्ट्रेस ‘नागिन 7’ में नजर आ रही है. हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी किसी कजिन ने उनके साथ गंदी हरकत की थी.
कनिका मान के साथ बचपन में कजिन ने की थी गंदी हरकत
कनिका मान ने हाल ही में हॉटरफ्लाई के संग बातचीत में बताया कि बचपन में एक कजिन ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था. इस घटना से वो इतनी डर गई थीं और उन्हें लगा कि कहीं वो प्रेग्नेंट न हो जाएं. उस टाइम कनिका को प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ भी आइडिया नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘मैं तब चौथी क्लास में थी. मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है.’
ये भी पढ़ेंः एली अवराम ने लाल साड़ी पहन ढाया कहर, फ्लॉन्ट की पतली कमरिया, देखें फोटोज
प्रेग्नेंट होने के डर से खाने लगी थी पपीता
कनिका ने कहा, ‘मैं डर के मारे ज्यादा पपीता खाती थी. घर पर मेरी भाभी या चाची से सुना था कि प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए वरना अबॉर्शन हो जाएगा और क्योंकि मुझे लगने लगा था कि मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं. मुझे डर था कि अगर मैं प्रेनेंट हो गई तो. इसलिए पपीता खाना शुरु कर दिया था.’
कनिका ने आगे कहा, ‘कभी-कभी होता था न कि हम विंटर वेकेशन पर या समर वेकेशन पर किसी के घर जाते थे. तब ऐसा होता था. उन्होंने कहा कि सब तो ऐसे नहीं होते है लेकिन कुछ लोग होते है शरारती टाइप.’
ये भी पढ़ेंः आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी गाड़ियों तक, 21 की उम्र करोड़ों की मालकिन है अशनूर कौर, जानें नेटवर्थ
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने अपने पेरेंट्स को उसे टाइम नहीं बताया था. क्योंकि आपके अंदर डर होता है, एक गिल्ट रह जाता है क्योंकि आपको लगता है कहीं आपने तो कुछ गलत नहीं कर दिया. आपको शेमफुल फील होता है क्योंकि वो तुम उसे पर सवाल उठेंगे. ऐसा उस टाइम दिमाग में आता है इसलिए मैंने नहीं बताया था. मैंने बहुत टाइम बाद अपने पेरेंट्स को इस बारे में बताया फिर एक्ट्रेस ने कहा उसके बाद से हमारा आना जाना थोड़ा काम हो गया.