‘बुरा सपना खत्म हुआ’ बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर देवोलीना भट्टाचार्जी से राम गोपाल वर्मा तक इन सेलेब्स ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम – इन चार राज्यों में 2026 के विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद से ही भारत में राजनीति की चर्चा हो रही है। केरल और असम में भले ही राजनीतिक माहौल कुछ खास चर्चा में नहीं रहा, लेकिन ममता बनर्जी की हार और अभिनेता से राजनेता बने विजय की जीत ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा. चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), को अपने ही गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार से बौखलाई ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से ही इंकार कर दिया.  वहीं ममता की इस हार पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे अब तंज कस रहे हैं.

देवोलिना भट्टाचार्जी ने ममता की हार पर कसा तंज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी की हार पर तंज कसते हुए टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाया. पोस्ट में टीवी अभिनेत्री ने लिखा कि उन्हें राहुल गांधी से भी ज्यादा ममता बनर्जी से नफरत है. ममता बनर्जी को एमबी और राहुल गांधी को आरजी कहते हुए देवोलीना ने एक्स पर लिखा, “अगर मैंने कभी किसी राजनेता से इतनी नफरत की है, तो वो ममता बनर्जी हैं. आरजी और उनके गिरोह से भी ज़्यादा,सच कहूं तो मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं, जिनका ह्यूमर बहुत अच्छा है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है.”

उन्होंने आगे लिखा, “एमबी और गिरोह, टाटा, पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं दिखोगे. पश्चिम बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है. पलटानो दरकर चिलो सो पालते गेइछे, अब रुंबा तुम्बा ज़ुंबा नहीं. अब सिर्फ ढिंका चिका ढिंका चिका.”

 

राम गोपाल वर्मा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए रामगोपाल वर्मा ने कहा कि वह लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं. एक्स पर अपनी पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ”राजनीति में इतने दशकों और मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल बिताने के बाद भी, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ममता  इस बात को नजरअंदाज कर रही हैं कि लोकतंत्र अपने मूल स्वरूप में संस्थाओं से जुड़ा है और उन पर हमला करना लोकतंत्र पर हमला करने के बराबर है.”

 

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 BO Day 49: नई फिल्मों के आगे भी ‘धुरंधर 2’ दिखा रही पूरा दम, 49वें दिन भी धड़ल्ले से छाप डाले इतने नोट

विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी की हार पर जनता को दी बधाई
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने बंगास चुनाव के नतीजे का जश्न मनाते हुए इसे बदलाव का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया था. ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने 5 मई को इंस्टाग्राम पर एक डिटेल्ड स्टेटमेंट जारी कर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ एक तरह का अभियान चलाया था. विवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “अब कभी नहीं, जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद ममता ने बंगाल में मेरा बहिष्कार कर दिया था. फिल्म सिनेमाघरों से हटा दी गई और उन्होंने कहा कि मुझे बंगाल में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.”

 

फिल्म निर्माता ने आगे लिखा, “पिछले साल, उन्होंने पश्चिम बंगाल में द बंगाल फाइल्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया. हम पर हमले और मारपीट की गई। मेरे खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज की गईं. बंगाल में मेरा बहिष्कार कर दिया गया। मैं राज्यपाल से अपना पुरस्कार लेने भी नहीं जा सका.” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी. इन चुनावों के दौरान, हमने यह सुनिश्चित किया कि द बंगाल फाइल्स  को पूरे बंगाल में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक (सीक्रेटली) दिखाया जाए. मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से संघर्ष किया.”

रवींद्रनाथ टैगोर की फेमस कविता ‘जहां मन भयमुक्त हो’ का हवाला देते हुए, फिल्म निर्माता ने बंगाल की जनता को बधाई दी और उनके सही निर्णय की सराहना की. उन्होंने लिखा, “और आखिरकार… यह अभूतपूर्व विजय. बंगाल की महान जनता को बधाई. अब आप निडर होकर, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं.”

 

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 6: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में छठे दिन आई मंदी, लेकिन बनने वाली है मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़

 


Leave a Comment