बैटलग्राउंड 2 के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रिवील कर दिया गया है कि चार टीमों के मालिक कौन-कौन हैं. इस रिएलिटी शो में हरियाणा बुल्स को संभालते हुए दिखेंगे खेसारी लाल यादव, दिल्ली डोमिनेटर्स टीम को संभालते दिखेंगे अभिषेक मल्हान, यूपी दबंग को संभालते दिखेंगे राहुल चौधरी और मुंबई स्ट्राइकर्स की मालकिन होंगी प्रियंका चाहर चौधरी.
वहीं, एक बार फिर से शिखर धवन इन चारों टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे. इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जो हर दिन दिए हुए टास्कों को कंप्लीट करेंगे.बता दें इस में एक फीमेल कंटेस्टेंट और एक मेल कंटेस्टेंट अंत में विनर बनेंगे और उन्हें अल्टीमेट फिटनेस स्टार का खिताब मिलेगा.
शो के प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि चारों टीम के मालिक एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. मालूम हो सीजन 1 के विनर थे अभिषेक मल्हान अब वो इस शो में एक टीम को संभालते हुए दिखाई देने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-एक-दूसरे से भिड़े प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान, पोस्ट शेयर कर बोले यूट्यूबर-‘इच्छाधारी नागिन जी..’
खेसारी ने कसा अभिषेक मल्हान पर तंज
खेसारी लाल यादव प्रोमो में कहते हुए नजर आए,’माहौल भी बढ़िया है, खिलाड़ी भी बढ़िया है. लेकिन ये मेंटोर कहां से उठा लाए.ये सीरियस बेटल ग्राउंड है, यहां कैमरा लेकर हैलो गाईज बोलने का शो थोड़ी है.’
ये भी पढ़ें:-4 भैंस बेचकर बने थे दूल्हा, वाइफ ने 6 महीने पहनी एक ही साड़ी, अब करोड़ों के मालिक हैं खेसारी लाल यादव
इस पर अभिषेक मल्हान कमेंट करते हुए कहते हैं,’कहने को तो हम भी कह सकते हैं कि ये शो पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का गेम नहीं है.इनसे बोलो ये नए-नए आए हैं, थोड़ा चिल करें.’
इस पर प्रियंका चाहर चौधरी कहती हैं,’नए-नए आए हैं थोड़ा चिल करो, मॉय फुट..ये ऐसे इंसान है पहले तो मजाक उड़ाओ और फिर कोई कुछ बोले तो ट्रिगर हो जाए. वहीं, राहुल चौधरी कहते हैं कि माना प्रियंका इच्छाधारी नागिन है इसका मतलब क्या है कि जो भी इच्छा होगी वो बोलेगी. वहीं, शिखर धवन कहते हैं कि जो मिट्टी से जुड़ा होगा मेडल वही लेकर जाएगा.
ये भी पढ़ें:-‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिमन्यु की होगी टीवी पर वापसी, इस शो में दमदार अंदाज में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा