संजय लीला भंसाली, सुभाष घई, राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, यश चोपड़ा और अनुराग कश्यप जैसे ढेरों मेल निर्देशक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कल्ट क्लासिक फिल्में दी. लेकिन हिंदी सिनेमा की फीमेल डायरेक्टर्स के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे. उन्होंने ऐसी हिट फिल्में दी हैं, जिसके लिए उन्हें लेडी धुरंधर भी कहना गलत नहीं होगा. ऐसे में चलिए बताते हैं, हिंदी सिनेमा की उन लेडी धुरंधर के बारे में, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट्स दी हैं. देखिए लिस्ट…
मेघना गुलजार
डायरेक्टर मेघना गुलजार ने अपने करियर में ढेरों फिल्में दी है. बतौर डायरेक्टर मेघना ने इंडस्ट्री को कल्ट फिल्में दी है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं. उनकी लिस्ट में ‘छपाक’, ‘सैम बहादुर’, ‘राजी’ और ‘तलवार’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई. इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया.

जोया अख्तर
जोया अख्तर बॉलीवुड की बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. जोया ने ‘लक बाय चांस’ (2009), ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (2011), दिल धड़कने दो (2015), गली बॉय (2019), और द आर्चीज (2023) जैसे फिल्में दी. उन्होंने थियेटर से लेकर ओटीटी तक अपना दम दिखाया और दर्शकों को बेहतरीन एंटरटेनर फिल्में दी.
किरण राव
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने बतौर निर्माता ढेरों फिल्में हिट दी. उन्होंने ‘दंगल’ को प्रोड्यूस किया और इसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया. वहीं, किरण राव ने बतौर डायरेक्टर ‘लापता लेडीज’ जैसी हिट फिल्म दी. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसे ऑस्कर्स तक के लिए नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, ये बेस्ट फिल्म की कैटेगरी से बाहर हो गई थी.
रीमा कागती
डायरेक्टर रीमा कागती को ‘तलाश’ (2012), ‘गोल्ड’ (2018), ‘गली बॉय’ (2019) और ‘मेड इन हेवन’ (2019-2023) जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जाना जाता है. वहीं, दहाड़ (2023) और खो गए हम कहां (2023) जैसी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया.
अश्विनी अय्यर तिवारी
डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने ‘नील बटे सन्नाटा’ (2015), ‘बरेली की बर्फी’ (2017) और ‘पंगा’ (2020) जैसी फिल्में दी. ‘बरेली की बर्फी’ (2017) और ‘पंगा’ (2020) को इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.
फराह खान
फराह खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. उन्होंने ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘ओम शांति ओम’ (2007), ‘तीस मार खां’ (2010) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी फिल्में दी. इन मूवीज को लोगों ने काफी पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया.
नंदिता दास
नंदिता दास एक बेहतरीन अदाकारा के अलावा डायरेक्टर भी हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा भाषाओं में 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने ‘फिराक’ (2008), ‘मंटो’ (2018) और ‘ज़्विगाटो’ (2022) जैसी मूवीज का निर्देशन किया है. नंदिता को ‘मंटो’ जैसी फिल्म के लिए याद किया जाता है.