‘ब्रश क्यों नहीं करते…?’ समय रैना ने ‘आतंकवादी’ कमेंट पर यूं लिया सुनील पाल से बदला

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें पुराने विवाद और जबरदस्त रोस्ट का भी तड़का देखने को मिला. इस एपिसोड में समय रैना और रणवीर अल्हाबादिया गेस्ट बनकर पहुंचे, लेकिन माहौल तब और दिलचस्प हो गया, जब अचानक सुनील पाल की एंट्री ने पूरे एपिसोड का रंग ही बदल दिया. सुनील पाल और समय रैना ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में अपनी असल जिंदगी की तकरार को स्टेज पर ले आए और उसे फुल रोस्ट में बदल दिया.

कपलि के शो में पहुंचे समय रैना और सुनील पाल 
शो के दौरान कपिल शर्मा ने दोनों के पुराने विवाद को फिर से छेड़ दिया और मजाकिया अंदाज में बताया कि सुनील पाल अक्सर स्टेज पर खुद को ‘कॉमेडी का लाल’ कहते हैं और समाय को ‘कॉमेडी का आतंकवादी’ बताते हैं. इस पर चुटकी लेते हुए कपिल ने समय से पूछा, ‘सुनील भाई जब भी मंच पर जाते हैं, कहते हैं कि मैं कॉमेडी का लाल हूं और समय को कॉमेडी का आतंकवादी कहते हैं. ऐसा क्या है, क्या आपने इन्हें मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है? इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?’

ये भी पढ़ेंः समय रैना और सुनील पाल को साथ लाए कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- शक्तिमान को भी बुला लेते

सुनील पाल ने समय का कहा, ‘आतंकवादी’ 
सुनील पाल ने कपिल के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अगर समय रैना सच में ‘मुंह से ग्रेनेड’ फेंकते तो शायद ठीक होता, लेकिन उनकी बातें लोगों को समझ नहीं आतीं और जो समाज को समझ नहीं आता, उसे ही लोग ‘आतंकवादी’ मान लेते हैं.

समय ने दिया सुनील पाल को करारा जवाब
इस पर समय रैना ने भी मजाकिया अंदाज़ में पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इतनी दिक्कत है तो वह क्या ही कहें. वो मेले में परफॉर्म नहीं करते, बल्कि अलग तरह की बातें करते हैं. साथ ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है सर, बस एक ही सवाल है, ‘आप ब्रश क्यों नहीं करते?’

ये भी पढ़ेंः तारा सुतारिया को मिला बड़ा मौका, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

वहीं समय के मजाक के बाद सुनील ने कहा, ‘ब्रश करने का जमाना चला गया, मैं आया ही यहां पर पॉलिश करके हूं. अभी भी पॉलिश ही कर रहा हूं’.


Leave a Comment