भतीजी की शादी में राजपाल यादव ने बेली रोटियां, सादगी ने जीता दिल, वीडियो वायरल

राजपाल यादव वैसे तो इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन, उन्होंने इस टेंशन का असर अपनी भतीजी की शादी पर नहीं पड़ने दी. तिहाड़ जेल से बेल पर रिहा होने के बाद वो अपने घर भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे. इस शादी के जश्न में एक्टर ने शमा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

संगीत से लेकर विदाई तक की कई ऐसी वीडियो वायरल हुईं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. इस शादी में राजपाल यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. कभी वो जमकर डांस करते हुए दिखे, तो कभी चूल्हे पर रोटी बनाते नजर आए तो कभी भतीजी की विदाई पर आंसू बहाते दिखे.

रोटी बनाते हुए वीडियो हुई वायरल

राजपाल यादव की एक वीडियो मेहंदी की रस्म से वायरल हुई थी, जिसमें वो सलमान खान के सॉन्ग तेरी चुनरिया दिल ले गई पर डांस करते हुए दिखे थे. अब एक और वीडियो सामने आई है जिसमें वो रोटी बेलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान वो हलवाई से बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

हलवाई से एक्टर कहते हैं कि रोटी हमने लगभग एक-आध साल, दो साल बाद बेलने की कोशिश करी है. हलवाई उनसे कहता है कि फिर भी आप भूले नहीं हो. इस पर राजपाल यादव कहते हैं कि भूलेंगे कैसे. फिर हलवाई कहता है कि परमात्मा की कृपा है ये. इस दौरान राजपाल यादव रोटी बेलकर चूल्हे पर पकने के लिए रखते हुए दिखे.

साथ ही वो कहते हैं कि रोटी बेलना एक कला है, रोटी घूमनी चाहिए. राजपाल यादव के इस सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस दौरान भी राजवाल यादव ऑफ व्हाइट धोती और कुर्ता पहने दिखाई दिए. बता दें राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है. हालांकि, इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

ये भी पढ़ें:-4 भैंस बेचकर बने थे दूल्हा, वाइफ ने 6 महीने पहनी एक ही साड़ी, अब करोड़ों के मालिक हैं खेसारी लाल यादव


Leave a Comment