कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बार फिर से अनपे फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की झलक शेयर की है.इस बार उन्होंने बताया है कि वो और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द ही एक नई लग्जरी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं.साथ ही उन्होंने अपने बेटे छोटे बेटे काजू के प्रोग्रेस के बारे में भी बताया.
भारती सिंह के लेटेट्स व्लॉग के अनुसार भारती एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रही हैं. क्योंकि उनके घर में बहुत सारे लोग रहते हैं, ऐसे में पुरानी कार छोटी पड़ जाती है.उनके साथ रिश्तेदार, कई स्टाफ और नैनी रहती हैं.ऐसे में वो एक नई और बड़ी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं.
भारती ने दिखाई काजू के फोटोशूट की झलक
इसके अलावा भारती ने ये भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद ट्रैवल करना उनके लिए और भी ज्यादा इंपोर्टेंट हो गया है. इसी वजह से उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव लेने का फैसला किया.कार खरीदने के अलावा भारती ने फैंस के साथ अपने छोटे बेटे काजू के पहले फोटोशूट की प्यारी सी झलक भी दिखलाई.


भारती का छोटा बेटा काजू अब लगभग 3 महीने का हो चुका है.कैमरे के सामने वो हर पोज में काफी क्यूट लग रहा था. भारती जो हमेशा अपनी मां बनने की खुशियों को जाहिर करते हुए नजर आती हैं, वो खुद को काजू की तारीफ करने से नहीं रोक पाईं.


जब भी फोटोशूट के दौरान काजू शांत होता, वो उसे सहलाती और क्यूट एक्सप्रेशंस की तारीफ करती हुई नजर आईं. इस दौरान हर्ष भी उनके साथ थे.भारती के बेटे काजू के फोटोशूट को देख फैंस ने उस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया और जमकर आशीर्वाद भी दिया.


वहीं, कुछ लोगों ने भारती सिंह की सादगी की भी तारीफ की.वहीं, कुछ लोगों ने ये नोटिस किया कि भारती ने कितनी खूबसूरती से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज कर रहा है. कुछ लोग काजू की मासूमियत को देख दिल हार बैठे और उसे फ्यूचर का स्टार बताने लगे.
ये भी पढ़ें:-‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद…’, मां बनने के बाद रात भर जाग रही हैं सोनम कपूर, तस्वीरों में दिखाया हाल