ऐक्ट्रेस भूमिका चावला ने तेलुगु फिल्म ‘मिस्साम्मा’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए ‘जी सिने अवॉर्ड’ में सर्वश्रेष्ठ ऐक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया. सोमवार को भूमिका ने अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस के साथ जाहिर की. उन्होंने इंस्टा पर अपनी पोस्ट में अवॉर्ड की तस्वीरें शेयर की हैं.
इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका ऐक्ट्रेस का इमोशनल अंदाज
ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड के साथ अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए 25 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की. साथ ही ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ और फिल्म ‘मिस्साम्मा’ की पूरी टीम का आभार जताया.
उन्होंने लिखा, ’25 साल. ‘जी सिने अवॉर्ड’ और ‘मिस्साम्मा’ इस अवॉर्ड के लिए आप सभी का धन्यवाद. जब मैंने मंच पर बच्चों को मेरी फिल्मों ‘खुशी’, ‘वासु’, ‘ओक्कडू’, ‘सिम्हाद्री’ और ‘मिस्साम्मा’ के गानों पर परफॉर्म करते देखा, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं.’
भूमिका चावला ने माता-पिता और बेटे को दिया खास श्रेय
उन्होंने 25 साल को याद करते हुए लिखा, ’25 सालों का सफर एक धुंधली याद जैसा लगता है, लेकिन फिर भी सब कुछ बहुत साफ है. मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया. मम्मी, आपका खास धन्यवाद. आप हमेशा मेरी ताकत बनकर साथ खड़ी रहीं. जब मैं अपनी पहली फिल्म के दौरान डरकर भाग जाना चाहती थी, तब आपने समझाया कि मुश्किलों से भागते नहीं, उनका सामना करते हैं.
ये भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘धुरंधर 2’, 61वें दिन कमाई में आई गिरावट
इसके साथ ही भूमिका चावला ने अपने पिता और अपने बेटे (छोटे चैम्प) का भी धन्यवाद किया. भूमिका ने अतीत की उस छोटी सी लड़की ‘भूमिका’ का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘उस छोटी सी लड़की ‘भूमिका’ का भी धन्यवाद, जिसने इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की और कभी हार नहीं मानी. शायद तुम सबसे खूबसूरत या इस क्षेत्र की सबसे बेहतरीन नहीं थीं, लेकिन अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार और समर्पित रहीं. तुमने कभी किसी को नीचे गिराकर आगे बढ़ने की कोशिश नहीं की.
ये भी पढ़े: सलमान खान के ट्रेनर ने खोले दबंग खान की फिटनेस का राज, यंग एक्टर्स को दिया ये चैलेंज
पीआर और मार्केटिंग में कमजोर रही
ऐक्ट्रेस ने बताया कि वे पीआर और मार्केटिंग में थोड़ी कमजोर रही हैं, लेकिन सीखने का यह सिलसिला आज भी जारी है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और अंत में, परिवार और दोस्तों का दिल से शुक्रिया, जो इस पूरे सफर में हमेशा साथ रहे.’