मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ, अपनी स्माइल से लूटी लाइमलाइट, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. कपल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है. अब मां बनने के तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद कैटरीना कैफ को पब्लिक में स्पॉट किया गया.

इससे पहले लगातार एक्ट्रेस ने पब्लिक और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस किसी प्रोजेक्ट को साइन भी नहीं कर रही थीं. क्योंकि, वो अपने प्रेग्नेंसी फेज और मदरहुड फेज को पूरी तरह से एंजॉय करना चाहती थीं. अब जब मां बनने के साढ़े तीन महीने बाद उन्होंने अपनी झलक दिखलाई है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

पैप्स को देख खिलखिलाकर हंस पड़ीं कैटरीना कैफ

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं. वायरल वीडियो में कैटरीना अपने फेस पर मास्क लगाए हुए दिख रही हैं. लेकिन, मदरहुड ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है. एक्ट्रेस ने जब पैप्स को देखा तो अपना हाथ हिलाया और खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आईं.

इस दौरान कैटरीना कैफ अपनी कार में बैठी दिखीं और उनके साथ उनकी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला भी नजर आईं. आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की ट्रेनर हैं यास्मिन. कैटरीना इस दौरान कार से उतरी भी थीं. हालांकि, उन्होंने पैप्स को ज्यादा पोज नहीं दिया.

हाल ही में विक्की कौशल ने हॉलीवुड रिपोर्टस से पिता बनने के एक्सपीरिएंस के बारे में बात की थी. एक्टर ने कहा था कि उनका बेटा विहान तीन महीने का हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस उम्र में पिता का ज्यादा कुछ काम नहीं होता है. विक्की ने कहा कि वो अपने बेटे के बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं. 

मालूम हो कैटरीना और विक्की ने शादी से पहले कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था. फिर 2021 में दोनों ने सात फेरे ले लिए थे. उनकी शादी में परिवार के लोग और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें:-‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर कर दिया गया है डिलीट? मेकर्स ने बताया रूमर्स का सच, कहा- ‘ये झूठी और बेबुनियाद…’


Leave a Comment